पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मजबूरी में की गई मजदूरी पर, लीपा-पोती कर रहे हैं लाला के दामाद!

दिसम्बर 3, 2023

Spread the love

This content has been archived. It may no longer be relevant

Shaheen Shah Afridi (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौर पर है। गौरतलब है कि इस सीरीज का पहला मैच 14 दिसंबर से पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच से पहले पाकिस्तान टीम को 6 दिसंबर से प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ चार दिन का प्रैक्टिस मैच खेलना है।

दूसरी ओर, इस मैच में शामिल होने के लिए जब पाकिस्तान टीम एयरपोर्ट पर पहुंची तो उसकी एक फोटो वायरल हुई है, जिसमें पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी अपने लगेज को ट्रक में खुद ही लोड करते हुए नजर आए थे।

तो वहीं इस घटना की फोटो और वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लेकिन अब इस मसले पर शाहीद अफरीदी के दामाद और पाक टीम के युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने लीपा-पोती शुरू कर दी है। शाहीन ने इस मसले पर बड़ा बयान दिया है।

शाहीन अफरीदी ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इस घटना की वीडियो वाययरल होने के बाद शाहीन अफरीदी ने उक्त मसले पर सफाई देते हुए द न्यूज (The News) पर कहा- वहां पर हमारे पास अगली फ्लाइट पकड़ने के लिए सिर्फ 30 मिनट थे, इसलिए हम सभी ने मदद की। वहां पर सिर्फ दो लोग थे। हम इसे जल्दी खत्म करना चाहते थे और टाइम की बचत करना चाहते थे। हम टीम को एक परिवार कहते हैं और इस नाते हमने परिवार की मदद की।

दूसरी ओर, यह टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर की आखिरी सीरीज है। इस सीरीज के बाद वाॅर्नर टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले हैं। तो इस बात को लेकर शाहीन ने आगे कहा- हम उन्हें शुभकामनाएं देंगे, लेकिन हम हमारे खिलाफ डेविड वाॅर्नर की आखिरी टेस्ट सीरीज में अच्छे अंत की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Mitchell Johnson ने चीफ सेलेक्टर के रूप में जॉर्ज बैली की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल

क्रिकेट के अलग-अलग प्रारूपों में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

बांग्लादेश के 3 खिलाड़ी जिन्होंने टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार लिए हैं 10 विकेट

3 खिलाड़ी जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2023 में जगह मिलनी चाहिए थी

5 खिलाड़ी जिन्होंने 1 IPL की टीम के लिए बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

IPL 2024: ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों को RCB करेगी टारगेट

IPL 2024 Auction: इन 5 खिलाड़ियों पर मुंबई इंडियंस पानी की तरह बहाएगी पैसा

5 खिलाड़ी जो T20I डेथ ओवरों में करते हैं सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी

IPL 2024: ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों के जेब में बचे हैं इतने करोड़-

साल 2023 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी

IPL 2024: फ्रेंचाइजियों ने इन 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों को किया रिलीज, देखें लिस्ट
MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है