
पूर्व भारतीय कप्तान व खेल के भगवान कहे जाने वाले अर्जुन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी, मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में सानिया चंडोक की मेहंदी की रस्म कल शाम आयोजित की गई थी। बता दें कि यह एक काफी निजी समारोह था, जिसमें सचिन के क्रिकेट मित्र रवि शास्त्री, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान, इरफान पठान, यूसुफ पठान और अजीत अगरकर शामिल हुए थे।
आज 5 मार्च को मुंबई में होने वाली शादी में कई बड़े गेस्ट की आने की उम्मीद है, जिसमें द्रौपदी मुर्मू, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी जैसे नेताओं को इनविटेशन दिया गया है। स्पोर्ट्स स्टार्स, इंडस्ट्रियलिस्ट और पॉलिटिकल लीडर्स के आने की उम्मीद है, यह शादी 2026 के सबसे हाई-प्रोफाइल सोशल इवेंट्स में से एक है। शादी समारोह में कई सेलिब्रिटी पहुंचे हैं।
तो वहीं, इस शादी में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और वर्तमान भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर व टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी नजर आए। इसको लेकर कुछ वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसपर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
देखें सोशल मीडिया पर ये वायरल वीडियो
सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगी इंग्लैंड
दूसरी ओर, आज 5 मार्च को भारतीय क्रिकेट टीम जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइल में इंग्लैंड का सामना करने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
इस मैच की विजेता टीम का सामना 8 मार्च को फाइनल मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड से होगा। वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला होने की वजह से भारत इस मैच को जीतने की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है।








