
1) “मैं उसे कल डिनर पर ले जाऊंगा”- कैच छोड़ने के बाद रोहित ने किया अक्षर से वादा
बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद भारतीय कप्तान ने कहा, कल उसे (अक्षर) डिनर पर ले जा सकता हूं (मुस्कुराते हुए)। नहीं, वह आसान कैच था, मुझे अपने स्टैंडर्ड के हिसाब से वह कैच लेना चाहिए था। लेकिन मुझे पता है कि ऐसी चीजें होने वाली हैं। ह्रदय और जकर को श्रेय जाता है, उन्होंने एक अच्छी साझेदारी की। वहीं जैकर अली ने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और तौहीद हृदोय के साथ 154 रनों की साझेदारी कर टीम को 200 रनों की राह दिखाई। यह वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।
2) इंजरी की चलते चैंपियंस ट्राॅफी से बाहर हुए पैट कमिंस, आईपीएल में करेंगे वापसी
cricket.com.au. से बातचीत करते हुए कमिंस ने कहा- एंकल अब अच्छी स्थिति में आने लगा है। यह कोई हैमस्ट्रिंग की इंजरी नहीं है कि जिसमें आपको रिकवर होने के लिए 6 हफ्तों की जरूरत होती है। यह कुछ ऐसा है कि जिसमें आपको रेस्ट लेने की ज्यादा जरूरत है। कमिंस ने आगे कहा- यह एक अद्भुत महीना रहा है, सिर्फ परिवार के समय पर पूरा ध्यान केंद्रित किया है और बहुत अधिक प्रशिक्षण नहीं लिया है या दौरे पर मेरी नजर नहीं है। बस पूरी तरह से मौजूद रहना वास्तव में विशेष रहा है। श्रीलंका टेस्ट सीरीज बैठकर देखना अजीब था। मैंने वास्तव में वर्षों से लड़कों को टीवी पर खेलते नहीं देखा है। वे शानदार थे, लड़कों में कोई समस्या नहीं थी।
3) Ranji Trophy: केरल ने 74 सालों बाद रचा इतिहास, गुजरात के खिलाफ यह कमाल कर फाइनल में पहुंची
रणजी ट्रॉफी 2024-25 में अब तक एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। इस समय खेले जा रहे रोमांचक मैचों में से एक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में केरल और गुजरात के बीच का सेमीफाइनल मैच है। यह एक हाई स्कोरिंग मुकाबला था, जिसमें केरल ने अंततः दो रन की बढ़त हासिल की और पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में जगह बनाई।
4) हर्षित राणा ने जसप्रीत बुमराह को किस बात का दिया श्रेय, बॉलिंग कोच को लेकर भी कही ये बात
हर्षित राणा ने बांग्लादेश पर चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में छह विकेट से मिली जीत के बाद कहा, ‘मुझे जस्सी भाई के साथ गेंदबाजी करके काफी फायदा मिला। उनके पास काफी अनुभव है और वह हमेशा मुझे मार्गदर्शन देते रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों के बारे में और विभिन्न फॉर्मेट के बारे में बात करते थे। मुझे इससे काफी फायदा मिला। मैने उनसे निरंतरता सीखी है। उन्होंने भारत के गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल की भी तारीफ की जिन्होंने उनकी लाइन और लैंथ पर काम किया।
5) अब रणजी ट्रॉफी में मचा कन्कशन को लेकर बवाल, चोटिल रवि बिश्नोई की जगह मैदान पर उतरा ये खिलाड़ी
केरल और गुजरात के बीच रणजी ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में रवि बिश्नोई के कन्कशन रिप्लेसमेंट को लेकर बवाल मचा। दरअसल, मैच के दौरान रवि बिश्नोई चोटिल हो गए जिसके बाद गुजरात ने उनके रिप्लेसमेंट के रूप में किसी स्पिनर को नहीं बल्कि बॉलिंग ऑलराउंडर हेमंग पटेल को मैदान पर उतारा। गुजरात के इस फैसले से केरल के जलज सक्सेना नाराज नजर आए।
6) शुभमन गिल ने खोला अपने धीमे शतक का राज, रोहित-गंभीर थे कारण? बोले- मुझे ड्रेसिंग रूम से मैसेज मिला कि…
शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा, “एक समय पर, हम पर थोड़ा दबाव था। ड्रेसिंग रूम से मैसेज भेजा गया कि मुझे अंत तक बल्लेबाजी करने की कोशिश करनी है और मैंने यही करने की कोशिश की।” गिल ने कहा, “निश्चित रूप से यह मेरी सबसे संतोषजनक पारियों में से एक है और ICC इवेंट में मेरा पहला शतक है। जिस तरह से मैंने प्रदर्शन किया, उससे मैं बहुत संतुष्ट और बहुत खुश हूं। जब मैं और रोहित भाई मैदान पर उतरे, तो हमने सोचा कि गेंद को कट लगाना आसान नहीं है क्योंकि ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंदें बल्ले पर अच्छी तरह से नहीं आ रही थीं। इसलिए मैंने अपने पैरों का इस्तेमाल करके तेज गेंदबाजों को संतुलित करने की कोशिश की और सर्कल के ऊपर जाने की कोशिश की।”
7) सौरव गांगुली के काफिले का हुआ एक्सीडेंट, सामने आई लॉरी…जानें कैसे हैं दादा
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के काफिले के कार एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है गुरुवार को बर्दवान जाते समय उनके काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। अचानक एक लॉरी बीच में आ गई थी जिस वजह से गाड़ियों को अचानक ब्रेक लगानी पड़ी। हालांकि, राहत की बात यह है कि ना तो दादा को और ना ही उनके साथ मौजूद कोई घायल हुआ। बताया जा रहा है कि यह घटना हुगली के दादपुर में दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर घटी।
8) दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन को लगी चोट, अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से हुए बाहर
दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वर्कलोड को देखते हुए उन्हें एहतियात के तौर पर बेंच पर बैठाया गया। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने कहा कि स्पिन के बेहतरीन खिलाड़ी सुपरस्टार बल्लेबाज को बायीं कोहनी के नरम ऊतक की चोट के कारण एहतियात के तौर पर बेंच पर बैठाया गया। कप्तान टेम्बा बावुमा ने कराची के नेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिछले सप्ताह पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए क्लासेन के दाहिने अंगूठे में चोट लगी थी।
9) चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुए फखर जमां फूट-फूटकर रोते नजर आए, ड्रेसिंग रूम का वीडियो हुआ वायरल
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम को अपने पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान टीम के स्टार क्रिकेटर फखर जमां चोटिल हो गए। उनको फील्डिंग करते समय चोट लगी। फखर जमां भारत के खिलाफ दुबई में होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले चोटिल होने के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह इमाम उल हक को टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फखर जमां ड्रेसिंग रूम के अंदर काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं और उनके पास शाहीन अफरीदी भी मौजूद हैं।









