24 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

जनवरी 24, 2025

Spread the love

मुंबई और जम्मू एंड कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में हर किसी की निगाहें आउट ऑफ फॉर्म भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर थी। रोहित शर्मा का बल्ला पिछले कुछ समय से शांत है। बीसीसीआई द्वारा जारी निर्देश के बाद वह घरेलू मुकाबला खेलने उतरे, हालांकि यहां भी वह कुछ कमाल नहीं कर पाए। पहली पारी में 3 रन पर आउट होने के बाद वह दूसरी पारी में महज 28 ही रन बना पाए। दूसरी पारी में हिटमैन को अच्छी शुरुआत तो मिली थी, मगर वह गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर हुए आउट। वहीं j&k के आबिद मुश्ताक ने सुपरमैन कैच पकड़ा।

6) “अगले मैच में 40 पर 6 विकेट गिरा देंगे…” जोफ्रा आर्चर ने IND vs ENG 2nd T20I से पहले दी बड़ी चेतावनी

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चेन्नई में होने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले भारतीय बल्लेबाजों को चेतावनी दी है। आर्चर ने कहा कि, “मुझे लगता है कि अन्य गेंदबाजों की तुलना में परिस्थितियाँ मेरे लिए थोड़ी ज्यादा अनुकूल थीं। अन्य गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन बल्लेबाज बहुत भाग्यशाली रहे। कुछ गेंदें, बल्कि बहुत सारी गेंदें, हवा में उछलीं, लेकिन हाथ में नहीं आईं, और शायद अगले गेम में वे सभी हाथ में आ जाएँ और उनका  (टीम इंडिया) स्कोर 40/6 हो।”

7) उनके पास एकमात्र विकल्प….एबी डी विलियर्स ने RCB के कप्तान को लेकर कर दी भविष्यवाणी

आईपीएल 2025 में आरसीबी का कप्तान कौन होगा ये सबसे बड़ा सवाल है। अधिकतर टीमों ने अपने-अपने कप्तानों का नाम साफ कर दिया है, हालांकि कुछ टीमें ऐसी है जिन्हें अभी अपना कप्तान का ऐलान करना बाकी है, जिसमें एक टीम आरसीबी की भी है। टीम के पूर्व प्लेयर एबी डी विलियर्स का मानना है कि आरसीबी के पास विराट कोहली को कप्तान बनाने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है क्योंकि टीम में और कोई लीडर इस समय नजर नहीं आ रहा है।

8) AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए खुशखबरी, मैथ्यू कुहनेमैन को मिली श्रीलंका दौरे के लिए मंजूरी

ऑस्ट्रेलिया को अब श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 29 जनवरी से हो रही है। हाल ही में स्टीव स्मिथ चोटिल हो गए थे लेकिन मेडिकल टीम द्वारा उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज के लिए फिट करार दिया गया है। हाल ही में युवा स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन ने भी फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। बता दें कि, मैथ्यू कुहनेमैन इस समय खेले जा रहे बिग बैश लीग 2024-25 में चोटिल हो गए थे। उनके अंगूठे में चोट लग गई थी इसके बाद युवा स्पिनर को सर्जरी से गुजरना पड़ा था।

9) “मैं अपनी क्वालिटी के बारे में क्या कह सकता हूं”- टीम इंडिया से नजरअंदाज किए जाने पर शार्दुल ठाकुर ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना

जम्मू कश्मीर के खिलाफ जारी रणजी मैच के पहले दिन के खेल खत्म होने के बाद शार्दुल ने अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी को भी कड़ा संदेश दिया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं पाने वाले ठाकुर ने कहा कि अगर खिलाड़ियों में ‘क्वालिटी’ है तो चयन के लिए उनके नाम पर विचार किया जाना चाहिए। शार्दुल ने कहा, मैं अपनी क्वालिटी के बारे में क्या कह सकता हूं? दूसरों को इसके बारे में बात करनी चाहिए। उन्हें देखना चाहिए कि अगर किसी में क्वालिटी है, तो उसे अधिक मौके दिए जाने चाहिए।

10) MS Dhoni के डोले-शोले देख युवा खिलाड़ी भी हो जाएंगे हैरान, IPL 2025 से पहले किया फिटनेस पर काम

जैसे-जैसे MS Dhoni की उम्र बढ़ रही है, वैसे-वैसे उनकी फिटनेस भी कमाल की होती जा रही है। ऐसे में फिर से IPL 2025 का आगाज होने जा रहा है, जिसे लेकर धोनी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें माही की बॉडी देखकर एक बार के लिए आप हैरान हो जाएंगे और वो वीडियो फैन्स के बीच इस समय सुपर वायरल हो रहा है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है