26 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

फरवरी 26, 2025

Spread the love
(Image Credit- Twitter X)

1. Ranji Trophy 2024-25: फाइनल में केरल के खिलाफ विदर्भ के लिए चमके 21 वर्षीय Danish Malewar, दबाव में खेली शतकीय पारी

रणजी ट्राॅफी के जारी सीजन का फाइनल मैच आज 26 फरवरी, बुधवार से विदर्भ और केरल (Vidarbha vs Kerala) के बीच VCA स्टेडियम नागपुर में शुरू हो चुका है। तो वहीं, इस मुकाबले में खेल के पहले दिन विदर्भ के लिए विषम परिस्थितियों में 21 वर्षीय युवा खिलाड़ी दानिश मलेवर (Danish Malewar) शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। दानिश उस समय बल्लेबाजी करने आए थे, जब केरल ने 11 रनों पर ही विदर्भ को 2 झटके दे दिए थे। इसके बाद युवा खिलाड़ी ने परिपक्वता दिखाते हुए बेहतरीन शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को संकट से उबारने में मदद की।

2. CT2025: जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर को किया पूरी तरह से तहस-नहस

इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में महत्वपूर्ण मैच खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला अभी तक सही साबित नहीं हुआ है और अफगानिस्तान ने 5 ओवर के भीतर ही अपने दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं। इंग्लैंड के बेहतरीन तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने पहले आक्रामक सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (6) और फिर सेदिकुल्लाह अटल (4) को आउट किया।

3. IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी मैच के बाद ICC रैंकिंग में टॉप 5 में पहुंचे विराट कोहली, मोहम्मद शमी को भी फायदा

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) को जारी चैंपियंस ट्राॅफी में पाकिस्तान के खिलाफ कमाल की पारी खेलने का बड़ा फायदा पहुंचा है। बता दें कि वह जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की श्रेणी में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में 743 रेटिंग पाॅइंट हो गए हैं। तो वहीं, करीब 1 साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) को वनडे में गेंदबाजों की श्रेणी में फायदा हुआ है। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने पांच विकेट हासिल किए थे। वह जारी ताजा रैंकिंग के बाद 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

4. CT2025: विराट कोहली से मिलकर खुशी से झूम उठे Rahul Narain Kanal, आप भी देखें तस्वीरें

प्रसिद्ध भारतीय एक्टिविस्ट राहुल नारायण कनाल (Rahul Narain Kanal) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के साथ मुलाकात की। बता दें कि भारत और पाक के बीच 23 फरवरी को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शानदार मैच खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया।

5. ‘इतने केले तो बंदर भी नहीं खाते’- वसीम अकरम ने खान-पान को लेकर पाकिस्तानी टीम की आलोचना की

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भारत के खिलाफ जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मैच चल रहा था, तो उस समय ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान एक ट्रे भरकर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए केले आए थे। तो वहीं, इस बात को लेकर पोस्ट मैच के दौरान अकरम ने कहा- मुझे लगता है कि यह पहला या दूसरा ड्रिंक्स ब्रेक था और खिलाड़ियों के लिए केले से भरी प्लेट आई थी। इतने केले तो बंदर भी नहीं खाते। यह उनका खाना है।

6. मैं वहां जाता हूं और 1 साल में टीम खड़ी करके दिखाऊंगा: योगराज सिंह पाकिस्तान के प्रदर्शन पर

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हुई पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी योगराज सिंह ने न्यूज18 के मुताबिक योगराज सिंह ने कहा कि वसीम अकरम कमेंट्री से पैसा बना रहे हैं। उन्हें वापस अपने देश जाना चाहिए और वहां कैंप का आयोजन करना चाहिए ताकि खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन कर सके। मैं यह देखना चाहता हूं कि कौन पाकिस्तान को वर्ल्ड कप जिताने में मदद करता है और अगर ऐसा वह नहीं करते हैं तो उन्हें रिजाइन दे देना चाहिए। मैं जाता हूं एक साल में टीम खड़ी करके दिखाऊंगा तुम याद रखोगे।

7. हनुमान जी के सबसे बड़े भक्त हैं Hardik Pandya, खुद ने किया कैमरे पर ये बड़ा खुलासा

एक वीडियो में Hardik Pandya से उनके मोबाइल को लेकर हुए थे मजेदार सवाल। इस दौरान एंकर ने पूछा था आप इन दिनों कौनसा गाना सबसे ज्यादा सुन रहे हो। इस सवाल पर हार्दिक ने जवाब दिया कि- मैं हनुमान चालीसा काफी सुन रहा हूं फोन में। हार्दिक की इसी बात को फैन्स पसंद कर रहे हैं और ऑलराउंडर की तारीफ कर रहे हैं।

8. 51 की उम्र में सचिन तेंदुलकर ने बल्ले से मचाई तबाही, इंग्लैंड के खिलाफ भारत को दिलाई 9 विकेट से जीत

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) 2025 का तीसरा मुकाबला इंडिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई में 25 फरवरी को खेला गया। भारतीय टीम ने 11.4 ओवरों में 132 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मास्टरब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इस मुकाबले में विस्फोटक पारी खेल भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। तेंदुलकर की बैटिंग देख फैंस को पुराने दिन याद गए, जब दिग्गज खिलाड़ी अपने ऐसे ही अंदाज से टीम को मैच जितवाया करते थे।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है