4 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

मार्च 4, 2026

Spread the love
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. SA vs NZ, 1st Semifinal: T20I फॉर्मेट में रहा है अफ्रीकी टीम का दबदबा, क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकडें?

हेड टू हेड

खेले गए मैच19
दक्षिण अफ्रीका जीता12
न्यूजीलैंड जीता07
टाई / कोई नतीजा नहीं0
पहला मैचअक्टूबर, 2005
आखिरी मैच14 फरवरी, 2026

2. IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अक्षर पटेल लगाएंगे भारत की नईया पार, पढ़ें कैसे?

कुछ फैंस और एक्सपर्ट्स को लगता है कि अक्षर पटेल को मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में कम इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, अगर उन्हें ठीक से इस्तेमाल किया जाए तो वे गुरुवार, 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

वर्ल्ड कप में अब तक, अक्षर भारत के खेले गए सात मैचों में से पांच में खेले हैं। उन्होंने 20.43 के एवरेज और 7.53 के इकॉनमी रेट से सात विकेट लिए हैं। अक्षर को कुछ मैचों के लिए ड्रॉप कर दिया गया था और टीम मैनेजमेंट के उस फैसले की फैंस और एक्सपर्ट्स ने कड़ी आलोचना की थी।

इंग्लैंड के खिलाफ आने वाले दूसरे सेमीफाइनल में बाएं हाथ के स्पिनर की अहम भूमिका हो सकती है, क्योंकि इंग्लैंड के पास टॉप पर तीन दाएं हाथ के बैट्समैन – फिल सॉल्ट, जोस बटलर और हैरी ब्रूक – हैं। अगर अक्षर पावर प्ले के अंदर अर्शदीप सिंह के साथ नई गेंद लेते हैं तो हैरान मत होना।

3. T20 World Cup 2026: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है – सुनील गावस्कर

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। यह मैच 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा> पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने इस मुकाबले को ‘हमडिंगर’ यानी बेहद जबरदस्त और कांटे की टक्कर वाला मैच बताया है। उनका मानना है कि दोनों टीमें हर विभाग में संतुलित हैं और यह मुकाबला आखिरी ओवर तक जा सकता है।

गावस्कर ने हाल ही में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की रोमांचक नॉकआउट जीत का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह वह मुकाबला दिलचस्प रहा, वैसा ही मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ भी देखने को मिल सकता है।

4. SA vs NZ, 1st Semi-Final: क्या बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा, पढ़ें साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच की पिच व मौसम रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स, पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच सूखी और बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है, जहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 182 है। हालांकि, हाल ही में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा है (स्पिनरों के 31 विकेटों के मुकाबले 44 विकेट), पिच की उछाल और तेज आउटफील्ड से बल्ले खेलने में मदद मिलती है। रात में ओस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस वजह से मैच में कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेगा।

मौसम रिपोर्ट

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच में टाॅस से कुछ समय पहले तक कोलकाता में धूप खिली रहेगी और गर्मी रहेगी। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहेगा। दिन और रात में बारिश की कोई संभावना नहीं है। पश्चिम से 6 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलेंगी, आर्द्रता 29% रहेगी और यूवी इन्डेक्स 8 रहेगा।

5. साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड पहले सेमीफाइनल में कैसी रहेगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 4 मार्च से सेमीफाइनल मैचों की शुरुआत हो जाएगी। इसी क्रम में जारी टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला है। मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

साउथ अफ्रीका (SA):

एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

न्यूजीलैंड (NZ):

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी

6. वानखेड़े की पिच को लेकर हो सकता है बवाल, गुस्से में कोच गौतम गंभीर? पिच क्यूरेटर से की बात

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले दरअसल, देर रात प्रैक्टिस सेशन के लिए वानखेड़े पहुंचने के बाद, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को पिच क्यूरेटर से बात करते हुए देखा गया, गंभीर साफ तौर पर गुस्से में दिख रहे थे। पिच देखने में हार्ड और बाउंसी लग रही है, जो एक अच्छी पिच के संकेत दे रही है लेकिन फिर भी गंभीर के माथे पर चिंता के बादल झलक रहे थे।

7. विराट कोहली भी तो पिछले वर्ल्ड कप में रन नहीं बना पाए थे, ओपनर अभिषेक शर्मा के बचाव में आए आकाश चोपड़ा

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। इस वजह से सोशल मीडिया पर अभिषेक की जमकर आलोचना हो रही है। इस बीच अभिषेक का बचाव करते हुए पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आलोचकों को याद दिलाया कि विराट कोहली ने भी पिछले टी20 वर्ल्ड कप (2024) के लीग चरण में रन नहीं बनाए थे, लेकिन अंत में फाइनल मैच में उन्होंने शानदार पारी खेलकर अपनी उपयोगिता साबित की थी। उन्होंने कहा, “विराट कोहली ने भी तो पिछले एडिशन में रंस नहीं बनाए थे लीग फेज में पर फाइनल में जाके रन बनाए थे।”

8. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर आजम के लचर प्रदर्शन के बाद पीसीबी ने लिया खिलाड़ी पर लिया एक्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक्शन मोड में है। हाल ही में उसने खिलाड़ियों पर 50-50 लाख का जुर्माना लगाया था। वहीं, अलीम दार सेलेक्टर के पद से इस्तीफा दे चुके हैं। तो वहीं, अब बोर्ड ने टीम के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।  बाबर आजम के लिए ये टूर्नामेंट काफी खराब रहा था और उन्हें प्लेइंग 11 तक से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। अब वनडे टीम से भी उनकी छुट्टी हो गई है। पाकिस्तान ने हाल में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज का चयन किया है, जिसमें बाबर आजम को जगह नहीं मिली है।

पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम

शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), शान मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शमील हुसैन

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है