43 की उम्र में विकेट के पीछे धोनी ने दिखाया अपना Magic, पलक झपकते ही उड़ा दिया SKY का स्टंप, देखें VIDEO

मार्च 23, 2025

Spread the love
MS Dhoni & Suryakumar Yadav (Photo Source: X)

आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला एमए. चिदंबरम स्टेडियम चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जो सही साबित होते हुए नजर आ रहा है। गेंदबाजी यूनिट पूरी तरह से मुंबई पर हावी हो रही है।

इस मैच में सबकी निगाहें एमएस धोनी पर टिकी हुई हैं और उन्होंने मैदान में विकेट के पीछे से अपनी तेज स्टंपिंग से सभी को हैरान कर दिया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

धोनी की स्टंपिंग के चलते सूर्या हुए आउट

मुंबई इंडियंस की पारी का 11वां ओवर नूर अहमद ने डाला था। ओवर की पहली दो गेंदों पर पांच रन आए थे। इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव विकेट गंवा बैठे। नूर अहमद ने गूगली गेंद डाली थी, सूर्या ओवर कवर्स की ओर मारने की फिराक में थे, लेकिन गेंद को मिस कर गए।

विकेटकीपर एमएस धोनी ने फिर गेंद को पकड़ा और बेल्स गिरा दी। सूर्या ने वापस क्रीज पर आने की कोशिश की, लेकिन लेट हो गए। सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए और तिलक और उनकी बीच की साझेदारी 51 रन पर टूटी।

यहां देखें वीडियो-

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर-

महेंद्र सिंह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर हैं। उन्होंने अब तक 264 पारियों में 43 शिकार किए हैं।

  • 43 – एमएस धोनी (264 पारी)
  • 37 – दिनेश कार्तिक (256 पारी)
  • 32 – रॉबिन उथप्पा (205 पारी)
  • 26 – रिद्धिमान साहा (169 पारी)
  • 23 – ऋषभ पंत (111 पारी)
MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है