Bgt 2024-25: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है केएल राहुल, जिम में अनुभवी खिलाड़ी ने जमकर बहाया पसीना

नवम्बर 12, 2024

Spread the love
KL Rahul (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें आगामी मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

आगामी टेस्ट सीरीज की टीम इंडिया में केएल राहुल को भी शामिल किया गया है। ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि केएल राहुल रोहित शर्मा की पर्थ टेस्ट में अनुपलब्धता की वजह से टीम इंडिया की ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। हाल ही में केएल राहुल ने इंडिया A की ओर से ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ चार दिनों का टेस्ट मैच खेला था। हालांकि इस मैच में केएल राहुल बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे और दोनों पारी को मिलाकर कुल 14 रन बनाए थे।

हाल ही में केएल राहुल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तैयारी की तस्वीरें और वीडियो को साझा किया है जो काफी वायरल भी हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में केएल राहुल अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 से पहले संजय मांजरेकर ने केएल राहुल को लेकर दिया बड़ा बयान

पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले केएल राहुल को लेकर कहा कि, ‘केएल राहुल को खुद को लकी मानना चाहिए कि उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में ऐसे बहुत ही कम खिलाड़ी हैं जिन्हें मौके मिले हैं और उन्होंने जबरदस्त वापसी की है। राहुल के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में शतक मारा है हालांकि उनका टेस्ट फॉर्मेट में औसत गिर गया है। आगामी टेस्ट सीरीज में इस बेहतरीन खिलाड़ी को जबरदस्त प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।’

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लंबे अंतर से जीतना होगा। सिर्फ केएल राहुल ही नहीं बल्कि और भी बल्लेबाजों को टीम इंडिया की ओर से बहुमूल्य रन बनाने की बेहद जरूरत है। आगामी टेस्ट सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है।



BGT में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज-



IPL 2025: मेगा ऑक्शन में ये 5 खिलाड़ी रहेंगे अनसोल्ड



BGT में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय (एक्टिव खिलाड़ी)



माता-पिता बनने वाले हैं केएल राहुल और अथिया शेट्टी



WTC में दोनों पारियों में सबसे ज्यादा बार ऑल-आउट होने वाली टीमें-



घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने वाले भारतीय कप्तान-



WTC में घर से बाहर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट-



महिला टी20 वर्ल्ड कप के हर संस्करण में “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” जीतने वाली खिलाड़ी-



टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची-



इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी (एक्टिव)
MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है