IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20आई में कैसा है भारत का रिकाॅर्ड? देखें हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग इलेवन

जनवरी 20, 2026

Spread the love
IND vs NZ (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज अब खत्म हो चुकी है। वनडे सीरीज को 1-2 से न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया है। तो वहीं, अब वनडे सीरीज के बाद पांच मैचों की टी20आई सीरीज की बारी है। टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेले जाने पहले टी20 मैच से होगी।

वनडे सीरीज के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम की नजर टी20आई सीरीज जीतकर, साख बचाने पर होगी। खैर, आइए जानते हैं टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम का कीवियों के खिलाफ कैसा है ट्रैक रिकाॅर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में कैसा है भारत का ट्रैक रिकाॅर्ड?

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में मैन इन ब्लू का शानदार ट्रैक रिकाॅर्ड है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में खेले गए हैं, जिसमें से भारतीय टीम ने कुल 14 बार जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड ने 10 टी20 मुकाबलों में जीत हासिल की है। इसके अलावा एक टी20 मैच दोनों टीमों के बीच टाई रहा था।

हेड टू हेड

खेले गए मैच25
भारत14 मैच जीते
न्यूजीलैंड10 मैच जीते
टाई1

पहले टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतः अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंडः मिचेल सेंटनर (कप्तान), डेवॉन कॉनवे, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, काइल जेमीसन, ईश सोढ़ी और मैट हेनरी

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20आई सीरीज का फुल शेड्यूल

मैचतारीखसमयवेन्यू
पहला टी2021 जनवरीशाम 7 बजेवीसीए स्टेडियम, नागपुर
दूसरा टी2023 जनवरीशाम 7 बजेशहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायुपर
तीसरा टी2025 जनवरीशाम 7 बजेबरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहटी
चौथा टी2028 जनवरीशाम 7 बजेएसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम
पांचवां टी2031 जनवरीशाम 7 बजेग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है