IND vs NZ: बल्लेबाज करेंगे चौके-छक्कों की बारिश या गेंदबाज होंगे हावी? जानें नागुपर की VCA स्डेडियम की पिच का मिजाज

जनवरी 20, 2026

Spread the love
VCA Stadium (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो चुकी है। वनडे सीरीज में मेजबान भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है। यह पहली बार है, जब न्यूजीलैंड ने भारत की धरती पर किसी वनडे सीरीज को अपने नाम किया।

दूसरी ओर, अब वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। बता दें कि पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 21 जनवरी नागुपर के जामता स्थित वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

तो वहीं, इस मुकाबले के शुरू होने से पहले क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आए कि नागुपर के वीसीए स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा है? क्या यहां पर बल्लेबाजों को ज्यादा फायदा मिलेगा, यह फिर गेंदबाजों का जादू चलेगा। इस खबर में हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

कुछ ऐसा रहेगा वीसीए स्टेडियम की पिच का मिजाज

वैसे तो वीसीए स्टेडियम की पिच काफी बैलेंस मानी जाती है। यहां पर बल्लेबाज एक बार रुककर खेलने के बाद बड़े स्कोर बना सकते हैं। भारत ने यहां पर कुल पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से भारत ने तीन में जीत हासिल की है। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को और खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स को भी पिच से काफी उछाल मिल सकता है।

इस वजह से स्पिन गेंदबाज मैच में प्रभावी हो सकते हैं। भारत ने इस मैदान पर साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार टी20 मैच खेला था, जिसमें मैन इन ब्लू ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। हाई स्कोरिंग ना होने के बावजूद, दोनों टीमों में मौजूद क्वालिटी स्पिनर्स की मौजूदगी से यह मैच कांटे का हो सकता है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड, टी20 क्रिकेट हेड टू हेड

खेले गए मैच25
भारत14 मैच जीते
न्यूजीलैंड10 मैच जीते
टाई1
MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है