IND vs NZ, Final: इस वजह से जीती भारत T20 वर्ल्ड कप 2026, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

मार्च 9, 2026

Spread the love
Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

भारत ने जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर, एक ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस जीत के साथ भारत अब सबसे ज्यादा तीन बार टी20 वर्ल्ड कप, लगातार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली और घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने संजू सैमसन की 89 रनों की पारी के चलते न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रनों का एक मजबूत लक्ष्य रखा। लेकिन जब न्यूजीलैंड भारत से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने 19 ओवरों में 159 रनों पर ढेर हो गई।

तो वहीं, इस जीत के बाद सूर्युकमार यादव ने कहा- जो कुछ हुआ है उससे मैं बहुत खुश हूं। यह एक लंबा सफर रहा है। इसकी शुरुआत 2024 के बाद हुई जब बीसीसीआई के तत्कालीन सचिव जय (शाह) भाई ने मुझ पर भरोसा जताया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आकर यह प्रदर्शन करना एक खास एहसास है। पिछले दो सालों में हमने अच्छा क्रिकेट खेला और सब कुछ ठीक चल रहा था।

मैं 2024 विश्व कप की अच्छी आदतों को जारी रखना चाहता था। यह समझना बहुत जरूरी है कि वे क्या कर सकते हैं। संजू के आने का समय बिल्कुल सही था। वरुण, अभिषेक – विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी हैं। साथ ही बुमराह, हार्दिक और अक्षर, ये सब लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं। जैसा कि संजू ने पिछले मैच में कहा था, वह पीढ़ी में एक बार आने वाला गेंदबाज है। मैं उसे राष्ट्रीय धरोहर कह सकता हूं। उसे पता है कि क्या करना है। कैसे करना है।

सूर्यकुमार यादव ने माथे पर लगाई पिच की मिट्टी

दूसरी ओर, इस जीत के बाद सूर्यकुमार यादव अब भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले, एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बाद तीसरे कप्तान बन गए हैं। साथ ही जैसे ही मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, तो कप्तान सूर्यकुमार यादव को नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की मिट्टी को माथे पर लगाते हुए देखा गया।

जैसे ही सूर्यकुमार यादव ने बीच मैदान ये किया, वैसे ही उनकी ये वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस द्वारा भी सूर्या के इस जैस्चर को काफी पसंद किया जा रहा है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है