
IPL 2024 की रनर अप सनराइजर्स हैदराबाद जब इस मैदान पर उतरेगी तो उनकी कोशिश यही रहेगी कि वो अबकी बार इस खिताब को अपने नाम करे। पिछले सीजन की तरह इस सीजन के लिए भी उनके पास स्टार खिलाड़ियों की फौज है जो अपने दम पर कभी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में उन तीन खिलाड़ियों के नाम बताएंगे जो IPL 2025 में SRH के लिए स्टार परफॉमर बन सकते हैं।
1) ईशान किशन
स्टार ओपनर ईशान किशन पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वहीं मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने भी उन्हें रिटेन नहीं किया था। अब इस आईपीएल सीजन के जरिए ईशान किशन के पास खुद को साबित करने का मौका होगा। वो पिछले कुछ समय से लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और वहां अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं हाल में SRH के इंट्रा स्क्वॉड मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा था। ऐसे में इस सीजन में उनके पास खुद को साबित करने का और स्टार परफॉमर बनने का अच्छा मौका होगा।
2) अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा ने पिछले सीजन तीन बल्ले से तबाही मचाई थी। इस सीजन के लिए उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के लिए रिटेन किया था। आगामी सीजन में भी अपने उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। अब वो चाहेंगे कि, वो इस सीजन भी अपने शानदार फॉर्म को जारी रख सकें। अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2025 के पिछले सीजन में काफी धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उनका आईपीएल में स्ट्राइक रेट 155 का है। इससे पता चलता है कि वो कितने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। आईपीएल 2025 में भी अभिषेक शर्मा काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।
3) हेनरिक क्लासेन
हेनरिक क्लासेन भी IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए स्टार परफॉर्मर में से एक हो सकते हैं। पिछले सीजन में क्लासेन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 16 मैचों में 171 के स्ट्राइक रेट से 479 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी निकले थे। शायद यही वजह है कि सनराइजर्स उन्हें सबसे ऊपर रिटेन किया था। अब वो इस सीजन भी शानदार प्रदर्शन करके टीम के लिए स्टार परफ़ॉर्मर बन सकते हैं।