
आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दिल्ली के पास एक मजबूत बैटिंग लाइनअप है और यही उनकी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ है। टीम में फाफ डु प्लेसिस और केएल राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाज है।
इस आर्टिकल में हम दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग स्ट्रेंथ पर चर्चा कर रहे हैं, जो उन्हें LSG के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
IPL 2025 में ये तीन खिलाड़ी रहेंगे दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी की ताकत
फाफ डु प्लेसिस –
साउथ अफ्रीका का यह अनुभवी बल्लेबाज इस बार दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे, क्योंकि आरसीबी ने मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था। डु प्लेसिस के पास आईपीएल का काफी अनुभव है और वह दिल्ली के लिए शीर्ष क्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
आईपीएल में 145 मैचों में डुप्लेसिस ने 4571 रन बनाए हैं। उनके नाम 37 अर्धशतक है, जिसमें 96 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इस दौरान उनका 35.99 का औसत और 136.37 का स्ट्राइक रेट रहा है।
केएल राहुल-
आगामी सीजन में केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम खिलाड़ी हो सकते हैं। वह 2022 सीजन से लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। उनकी अगुवाई में टीम ने दो सीजन प्लेऑफ में जगह भी बनाई। हालांकि, तीसरे सीजन में टीम सातवें पायदान पर रही। और मेगा ऑक्शन से पहले LSG ने उन्हें रिलीज कर दिया।
राहुल ने 132 आईपीएल मैचों में 45.47 की औसत और 134.61 के स्ट्राइक रेट से 4683 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक और 37 अर्धशतक निकले हैं।
जेक फ्रेजर मैकगर्क-
ऑस्ट्रेलिया के इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल के पिछले सीजन दिल्ली के लिए अपना डेब्यू किया और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। मैकगर्क ने 9 मैचों में 36.67 की औसत और 234.05 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए।
ऐसे में इस बार भी फ्रेंचाइजी को जेक फ्रेजर मैकगर्क से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।