
आईपीएल 2025 में 19 अप्रैल के दिन दो धमाकेदार मुकाबले में खेले गए हैं। गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को अपने घर पर 7 विकेट से शिक्सत दी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स को अपने घर सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2 रन से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।
इन दोनों मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं।
दूसरे स्थान पर खिसकी दिल्ली कैपिटल्स की टीम
दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने अभी तक 7 मैच खेले हैं, जिनमें से पांच में जीत दर्ज की है। वहीं, दिल्ली की टीम अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने अभी तक खेले गए सात में से पांच मैचों में जीत दर्ज की है।
लखनऊ सुपर जायंट्स जीत के बाद 5वें से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने अभी तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को पांच में जीत मिली है। वहीं, पंजाब किंग्स की टीम 10 अंकों के साथ तीसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | गुजरात टाइटंस | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | 0.984 |
2 | दिल्ली कैपिटल्स | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | 0.589 |
3 | पंजाब किंग्स | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | 0.308 |
4 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | 0.088 |
5 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 7 | 4 | 3 | 0 | 0 | 8 | 0.446 |
6 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7 | 3 | 4 | 0 | 0 | 6 | 0.547 |
7 | मुंबई इंडियंस | 7 | 3 | 4 | 0 | 0 | 6 | 0.239 |
8 | राजस्थान रॉयल्स | 8 | 2 | 6 | 0 | 0 | 4 | -0.633 |
9 | सनराइजर्स हैदराबाद | 7 | 2 | 5 | 0 | 0 | 4 | -1.217 |
10 | चेन्नई सुपर किंग्स | 7 | 2 | 5 | 0 | 0 | 4 | -1.276 |