Ipl 2026: आईपीएल में Csk की हार की हैट्रिक, आरसीबी ने 43 रनों से दी करारी शिकस्त

अप्रैल 6, 2026

Spread the love
RCB vs CSK (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 का 11वां मैच आज 5 अप्रैल, रविवार को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में आरसीबी ने 43 रनों से जीत हासिल की। तो वहीं, यह सीएसके की जारी टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार है।

मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने सीएसके के सामने जीत के लिए 251 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन जब सीएसके इस बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 19.4 ओवरों में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई। यह जारी टूर्नामेंट में सीएसके की लगातार तीसरी हार है।

आईपीएल 2026, आरसीबी बनाम सीएसके मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो सीएसके ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तूफानी अंदाज में 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर कुल 250 रन बनाए।

तो डिफेंडिंग चैंपियन को इस स्कोर तक पहुंचाने में सभी बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई, लेकिन टिम डेविड ने 25 गेंदों में 3 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 70* रनों की तेज तर्रार पारी खेली। साथ ही कप्तान रजत पाटीदार भी 48* रन बनाकर नाबाद रहे।

इसके अलावा फिल साल्ट ने 46, विराट कोहली ने 28 और देवदत्त पडिक्कल ने 50 रनों का योगदान दिया। सीएसके की ओर से गेंदबाजी में अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन व शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब सीएसके आरसीबी से मिले 251 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 19.4 ओवरों में 207 रनों पर सिमट गई। सीएसके को आज बल्लेबाजी में टाॅप ऑर्डर ने निराश किया। संजू सैमसन 9, रुतुराज गायकवाड़ 7 और आयुष मातरे 1 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए।

लेकिन टीम के लिए सरफराज खान ने 25 गेंदों में 50 और प्रशांत वीर ने 43 रनों की तेज पारी खेली, व जेमी ओवरटन ने 37 रन बनाए। इसके अलावा और किसी खिलाड़ी ने बड़ी पारी नहीं खेली। तो वहीं, आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला।

भुवनेश्वर कुमार को सर्वाधिक 3 विकेट मिले। इसके अलावा जैकब डफी, अभिनंदन सिंह व क्रुणाल पांड्या को 2-2 विकेट मिले। साथ ही स्पिनर सुयश शर्मा को 1 विकेट मिला।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है