Ipl 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

मार्च 15, 2026

Spread the love
Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला मैच गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

दूसरी ओर, आगामी सीजन में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपने खिताबी अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ गुवाहटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले से करेगी। तो वहीं, पिछले आईपीएल सीजन प्लेऑफ में जगह ना बना पाने वाली सीएसके इस बार प्लेऑफ के साथ ट्राॅफी भी अपने नाम करना चाहेगी।

खैर, अगर टीम को रिकाॅर्ड छठी बार ट्राॅफी जीतनी है, तो उसे विदेशी खिलाड़ियों का सही तरीके से इस्तेमाल करने की जरूरत है। इस खबर में हम आपको ऐसे 4 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सीएसके की प्लेइंग इलेवन में खेलते हुए गेम चेंज कर सकते हैं:

1. डेवाल्ड ब्रेविस (मिडिल ऑर्डर का भरोसेमंद बल्लेबाज)

पिछले सीजन सीएसके में साउथ अफ्रीका के इस उभरते हुए सितारे को एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया, लेकिन उन्होंने कुछ मुकाबलों में ही दिखा दिया कि वे टीम के लिए क्या अहमियत रखते हैं। 22 वर्षीय ब्रेविस इस समय विश्व क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं।

अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले ब्रेविस अपनी शानदार बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल सकते हैं। टी20 क्रिकेट में पिछली 6 पारियों में उन्होंने 180 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए थे। ब्रेविस की आक्रामक बल्लेबाजी शैली ही उन्हें दूसरों से अलग करती है और सीएसके चाहेगी कि वे इस साल एक बेहतरीन प्रदर्शन करें।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है