Ipl 2026 जीतने के लिए विराट कोहली ने भरी हुंकार, खिताब बचाने के लिए आरसीबी को दिया जीत का मूलमंत्र

मार्च 21, 2026

Spread the love
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए विराट कोहली और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू एकदम तैयार है। बता दें कि इस बार आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। ओपनिंग मैच आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

तो वहीं, आईपीएल के 19वें सीजन में आरसीबी अपने खिताब को बचाती हुई नजर आएगी। पिछले साल टीम ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद, आईपीएल खिताब को अपने नाम किया था। दूसरी ओर, सीजन शुरू होने से पहले टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टीम को जीत का मूलमंत्र दिया व टीम में जोश भरा।

विराट कोहली की बड़ी प्रतिक्रिया

हाल में ही आरसीबी ने टीम के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित प्रैक्टिस सेशन की एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में विराट कोहली ने कहा- पिछले साल हमने जो हासिल किया, उसके लिए हमने पिछले दो-तीन सीजन में बहुत मेहनत की है, और यह और भी कठिन होने वाला है क्योंकि दूसरी टीमें हमें कड़ी टक्कर देने वाली हैं।

कोहली ने आगे कहा- हम इन दिनों को बर्बाद नहीं कर सकते हैं। हम आगे बढ़ते हैं। इसलिए, अभी से तैयार हो जाइए। हम जिस भी सत्र में भाग लें, उसका एक मिनट भी बर्बाद न करें। हमें इन ढाई महीनों में अपना 120% देना होगा। मैं सबके चेहरों से देख सकता हूँ कि हम चुनौती देने के लिए काफी उत्साहित हैं।

देखें आरसीबी द्वारा शेयर की गई वीडियो

साथ ही आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लाॅवर ने कहा- हमारी ऑक्शन काफी दिलचस्प रही। सच कहूं तो मुझे लगता है कि हमने अपनी टीम को और मजबूत किया है। हमने कुछ बेहतरीन नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। विराट और रजत जैसे स्थापित खिलाड़ियों के साथ-साथ इन नए खिलाड़ियों को आरसीबी की शैली में ढालना, एक नई टीम बनाने की दिशा में एक रोमांचक कदम है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है