Ipl 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अप्रैल 18, 2026

Spread the love
RCB vs DC (Image Credit- Twitter X)

दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ जारी आईपीएल 2026 के मैच नंबर 26 में गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरू के ऐतिहासिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

तो वहीं, इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। साथ ही आरसीबी इस मैच में अपनी गो ग्रीन पहल के तहत हरे कलर की स्पेशल जर्सी में खेलती हुई नजर आ रही है, जो एक रीसाइकिल चीजों से बनी है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB)

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नारी, दुष्मंत चमीरा, नितीश राणा

RCB vs DC: हेड टू हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 33 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान एक बार की चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 20 बार जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 12 बार मैच जीतने में सफल रही है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच एक मैच का कोई परिणाम वाला नहीं रहा।

मैच खेले 33
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीते20
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते 12
नो रिजल्ट01
सबसे पहले मैच 30 अप्रैल, 2008 (दिल्ली कैपटिल्स ने जीता)
हालिया मैच 27 अप्रैल, 2025 (राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीता)

RCB vs DC: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, पिच रिपोर्ट

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच परंपरागत रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है, जहां गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं। हालांकि, गेंदबाज भी अपना प्रभाव दिखा सकते हैं, खासकर अगर खेल आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी हो जाती है। चूंकि यह दोपहर का मैच है, इसलिए ओस पड़ने की संभावना कम है, जिससे गेंदबाजों को कुछ राहत मिल सकती है। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना, एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है