
आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार यह सीजन 28 मार्च से शुरू होने के लिए तैयार है। पहला मैच गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
दूसरी ओर, इस सीजन में सभी की निगाहें पूर्व भारतीय कप्तान व सीएसके लीजेंड एमएस धोनी पर होने वाली है, जो आईपीएल 2026 सीजन खत्म होने के बाद 45 साल के हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। लेकिन धोनी ने अक्सर अपने फैसलों से फैंस को चौंकाया है।
तो वहीं, धोनी को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर व कमेंटेटर इरफान पठान ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि जब धोनी सीएसकी की बागडोर अगली पीढ़ी के सितारों को सौंपे।
MS धोनी को लेकर इरफान की बड़ी प्रतिक्रिया
आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले इरफान पठान ने जियोस्टार पर एक चर्चा के दौरान कहा- “हमने उन्हें कई सालों से जिम्मेदारी संभालते देखा है, लेकिन मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि यह जिम्मेदारी आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों को सौंपी जाए। सीएसके की विचारधारा बदल गई है। युवा खिलाड़ियों के लिए एमएस धोनी के अनुभव से सीखना बेहद महत्वपूर्ण होगा।”
इरफान ने आगे सीएसके की पावरहिटिंग बल्लेबाजी को लेकर- “छक्के लगाने की क्षमता और इरादे के मामले में, मैं वास्तव में इस युवा सीएसके टीम की निडरता को देखने के लिए उत्सुक हूं।”
गौरतलब है कि धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल ट्राॅफी जितवाई है, जो संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब हैं। तो वहीं, आगामी सीजन में धोनी चेन्नई के लिए बतौर अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2026 में सीएसके अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ गुवाहटी के बरसापारा स्टेडियम में खेलती हुई नजर आएगी।









