Ipl 2026: समीर रिजवी के तूफानी में उड़ा मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से दर्ज की जीत

अप्रैल 4, 2026

Spread the love
Sameer Rizvi (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 का 8वां मैच आज 4 अप्रैल, शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने समीर रिजवी की मैच विनिंग पारी के चलते 6 विकेट से जीत हासिल की और लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

मैच में मुंबई इंडियंस से मिले 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, दिल्ली कैपिटल्स के लिए रिजवी ने 51 गेंदों में 7 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 90 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

आईपीएल 2026, दिल्ली बनाम मुंबई मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद, पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 162 रन बनाए।

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 35 रनों की पारी खेली, लेकिन उनके जोड़ीदार रयान रिकेल्टन 9 और तिलक वर्मा बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। तो वहीं, स्टैंड इन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 51 रनों की शानदार पारी खेली, तो नमन धीर ने 28 रन बनाए। इसके अलावा मिचेल सेंटनर 18* और काॅर्बिन बाॅश 11* रन बनाकर नाबाद रहे।

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मुकेश कुमार को 2 विकेट मिले। इसके अलावा लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल, विप्रज निगम और टी नटराजन को एक-एक विकेट मिला।

इसके बाद, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस से मिले 163 रनों के लक्ष्य को 18.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, डीसी को केएल राहुल (1) और नीतीश राणा (0) ने बल्लेबाजी में निराश किया।

लेकिन पाथुम निसांका ने 44 और समीर रिजवी ने 90 रनों की शानदार पारियां खेली, तो अंत में डेविड मिलर 21* और ट्रिस्टन स्टब्स 3* रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए गेंदबाजी में दीपक चाहर, मिचेल सेंटनर और काॅर्बिन बाॅश को 1-1 विकेट मिला।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है