IPL 2026: MI vs KKR भिड़ंत से पहले संजय बांगर की बड़ी सलाह, हार्दिक पंड्या की टीम को दी मजबूत शुरुआत की नसीहत

मार्च 12, 2026

Spread the love
Hardik Pandya (Image credit Twitter – X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का सफर क्वालिफायर-2 में खत्म हो गया था, जब उन्हें पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इस बार मजबूत शुरुआत के साथ खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

दूसरी ओर, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर संजय बांगर का मानना है कि मुंबई इंडियंस को इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाना चाहिए। उन्होंने कप्तान हार्दिक पांड्या और उनकी टीम को सलाह दी कि वे शुरुआत में ही बढ़त बनाने की कोशिश करें, ताकि बाद में अंक तालिका में दबाव का सामना न करना पड़े।

KKR के खिलाफ मजबूत रिकॉर्ड, जीत से शुरुआत करना चाहेगी मुंबई

बांगर जियो स्टार के हवाले से कहा कि मुंबई इंडियंस अक्सर आईपीएल में धीमी शुरुआत करती रही है। कई बार टीम शुरुआती मैच हारने के बाद टूर्नामेंट में वापसी करती है। पिछले सीजन में भी टीम ने पहले कुछ मुकाबलों में खराब प्रदर्शन किया था, लेकिन बाद में जीत की लय पकड़ ली थी।

हालांकि, इस बार टीम ऐसा जोखिम नहीं लेना चाहेगी। उनका कहना है कि अगर टीम पहले ही मैच से जीत दर्ज करती है, तो इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ काफी अच्छा रहा है।

दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं, जिनमें मुंबई ने 24 मुकाबले जीते हैं, जबकि कोलकाता को सिर्फ 11 जीत मिली है। इस रिकॉर्ड को देखते हुए मुंबई को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल सकती है।

बांगर ने कहा कि कई टीमें टूर्नामेंट की शुरुआत में ही मजबूत संदेश देने की कोशिश करती हैं। पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ऐसा ही किया था। उनका मानना है कि मुंबई इंडियंस को भी इस सीजन में आगे बढ़कर बाकी टीमों के लिए उदाहरण बनना चाहिए।

मुंबई इंडियंस के पास इस समय कई फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी हैं। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और विल जैक्स ने हाल के टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से फिन एलन और टिम सीफर्ट भी शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है