MI vs DC Head to Head Record: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड

मई 20, 2025

Spread the love
DC vs MI (Photo Source: BCCI)

आईपीएल 2025 के 63वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। ये मुकाबला मुंबई इंडियंस के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस वक्त प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, लेकिन इन दोनों टीमों में से एक कोई एक ही टॉप-4 में पहुंच सकती है। तीन टीमें RCB, PBKS, GT पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि MI और DC का आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है।

MI vs DC Head to Head Record: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल में 36 बार आमने-सामने हुए हैं, दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला लीग के मौजूदा सीजन के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ था। इन 36 मैचों में से MI ने 20 मैच जीते हैं, जबकि अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम ने 16 मुकाबलों में MI को हराया है।

मैच36
मुंबई इंडियंस20
दिल्ली कैपिटल्स16
टाई00
नो रिजल्ट00

अगर हम पिछले पांच मैचों में MI और DC के प्रदर्शन की बात करें, तो हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम 4-1 की शानदार बढ़त बनाई हुई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में MI और DC ने 13 मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है, जो पांच बार की चैंपियन टीम का घरेलू मैदान है। जिसमें से मुंबई ने 9 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली को सिर्फ 4 मैच में जीत मिली है।

MI vs DC: दोनों टीमों का स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस (MI) का फुल स्क्वाॅड

हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, मिचेल सेंटनर , राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, लिज़ाद विलियम्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर

दिल्ली कैपिटल्स (DC) का फुल स्क्वाॅड

केएल राहुल, अक्षर पटेल, करुण नायर, हैरी ब्रूक, जैक फ्रेजर मैक्गर्क, फाफ डू प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल. डोनावेन फरेरा, केएल राहुल, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय मंडल, विपराज निगम, मनवंत कुमार, त्रिपूर्ण विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मुकेश कुमार

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है