SA vs NZ: पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से दी मात, फाइनल में बनाई जगह

मार्च 4, 2026

Spread the love
New Zealand (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर, फाइनल में जगह बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 170 रनों का लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा, जिसे बाद में कीवी टीम ने फिन एलन के रिकाॅर्ड शतक के दम पर 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट के नुकसान पर कुल 169 रन बनाए।

टाॅप ऑर्डर के फेल होने के बाद, साउथ अफ्रीका के लिए ऑलराउंडर मार्को यान्सेन ने शानदार प्रदर्शन किया, जिन्होंने 30 गेंदों में 2 चौके व 5 छक्कों की मदद से 55* रनों की नाबाद पारी खेली। साथ ही डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 29 रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। मैट हेनरी, कोल मैकोंकी और रचिन रवींद्र के हाथ 2-2 विकेट लगे। इसके अलावा लाॅकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका से मिले 170 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 12.5 ओवरों में 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट (58) और फिल एलन (100*) ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी कर, मैच को एकतरफा कर दिया।

तो वहीं, एलन ने 33 गेंदों में 10 चौके व 8 छक्कें की मदद से 100 रनों की नाबाद पारी खेली, और वह न्यूजीलैंड की ओर सेमीफाइनल में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। साउथ अफ्रीका की ओर से कागिसो रबाडा को एकमात्र विकेट मिला।

इस जीत के बाद, न्यूजीलैंड ने 8 मार्च को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मैच में जगह बना ली है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है