SA vs NZ, 1st Semi-Final: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच में ये 3 खिलाड़ी अकेले दम पर पलट सकते हैं मैच का रुख

मार्च 3, 2026

Spread the love
South Africa vs New Zealand (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच 4 मार्च, बुधवार को शाम 7 बजे से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर शुरू होगा।

इस मैच में जीत हासिल कर, टीम फाइनल का टिकट कटा लेगी। हालांकि, दोनों ही टीमों के खिलाड़ी इस समय शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वजह से क्रिकेट फैंस को ईडन गार्डन्स में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। खैर, आइए जानते हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो अकेले दम पर मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं:

1. एडेन मार्करम (साउथ अफ्रीका)

न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में क्रिकेट फैंस की नजर साउथ अफ्रीकी कप्तान और सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम पर होगी। खबर लिखे जाने तक मार्करम टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन में खेले गए 7 मैचों में 53.60 की औसत और 175.16 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से कुल 268 रन बनाए चुके हैं। साथ ही जब सुपर 8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराया था, तो उस मैच में मार्करम ने 46 गेंदों में नाबाद 82* रनों की शानदार पारी खेली थी।

2. लुंगी एनगिडी (साउथ अफ्रीका)

प्रोटियाज टीम के अनुभवी गेंदबाज लुंगी एनगिडी के पास कमाल का वैरिएशन है, जो उन्हें टूर्नामेंट के बाकी गेंदबाजों से अलग करता है। जारी टूर्नामेंट में एनगिडी साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे कंजूस गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने खेले गए 6 मैचों में महज 13.75 की मामूली औसत से रन खर्चे हैं।

इसके अलावा एनगिडी ने टी20 वर्ल्ड कप के जारी सीजन में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट (12) भी निकाल चुके हैं। कीवी टीम के खिलाफ अगर एनगिडी का वैरिएशन कमाल किया, तो उनके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

3. टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड)

मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चेज के लिए टारगेट रखा, तो कीवी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज व अनुभवी विकेटकीपर टिम सीफर्ट का रोल काफी अहम हो जाता है। अभी तक टूर्नामेंट में जिन मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है, उसमें ओपनिंग करते हुए सीफर्ट ने कुछ उल्लेखनीय पारियां खेली है।

साथ ही वह इस सीजन न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। सीफर्ट ने खेले गए 6 मैचों में 42.20 की औसत और 157.66 के स्ट्राइक रेट से कुल 216 रन बनाए हैं। सीफर्ट टीम के ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है