T20 World Cup 2026: ‘भारत नहीं आए तो नुकसान उन्हीं का होगा’ बांग्लादेश को लेकर बोले पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन

जनवरी 23, 2026

Spread the love

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर संशय बना हुआ है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आपत्ति जताई है। इसी मुद्दे पर पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बांग्लादेश को कड़ा संदेश दिया है।

अजहरुद्दीन का साफ कहना है कि अगर बांग्लादेश भारत नहीं आता है, तो इससे सबसे ज्यादा नुकसान उनके अपने क्रिकेट और खिलाड़ियों को होगा। उन्होंने भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों को बेबुनियाद बताया।

अजहरुद्दीन ने एशियानेट के हवाले से कहा, अगर वे नहीं आते हैं, तो यह उनका नुकसान है। भारत की सुरक्षा पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। यहां लगातार अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहे हैं। न्यूजीलैंड इस वक्त भारत में खेल रहा है और साउथ अफ्रीका कुछ दिन पहले ही यहां खेलकर गया है।

उन्होंने आगे कहा कि वर्ल्ड कप का शेड्यूल पहले ही तय हो चुका है और आखिरी समय में इसमें बदलाव करना संभव नहीं है। आप बार-बार वर्ल्ड कप के मैचों का स्थान नहीं बदल सकते। शेड्यूल बन चुका है और अब इसे बदलना बहुत मुश्किल है।

वहीं दूसरी ओर, बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नज़रुल अपने फैसले पर अडिग हैं। उनका कहना है कि बांग्लादेश की सुरक्षा चिंताएं अब भी बनी हुई हैं और आईसीसी ने उनकी मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आईसीसी ने उनके अनुरोध के साथ न्याय नहीं किया।

आसिफ नजरुल ने कहा, भारत में खेलने को लेकर हमारी सुरक्षा चिंता किसी कल्पना पर आधारित नहीं है। यह एक वास्तविक घटना से जुड़ी है, जिसमें हमारे देश के एक शीर्ष खिलाड़ी को कट्टरपंथियों के सामने झुकने के लिए मजबूर किया गया और बाद में भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें भारत छोड़ने को कहा।

इस पूरे मामले के बीच खबर है कि आईसीसी ने बांग्लादेश से तय समयसीमा के भीतर जवाब मांगा था, लेकिन कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया न मिलने के कारण अब स्कॉटलैंड को संभावित रिप्लेसमेंट टीम के रूप में विचार किया जा रहा है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है