T20 World Cup 2026: भारत में खेलने से इनकार के बाद बांग्लादेश को 240 करोड़ के नुकसान की आशंका- रिपोर्ट

जनवरी 23, 2026

Spread the love

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश और आईसीसी (ICC) के बीच बड़ा विवाद सामने आया है। बांग्लादेश ने साफ कर दिया है कि वह सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने नहीं आएगा।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आईसीसी से अनुरोध किया था कि उसके मैच भारत की बजाय श्रीलंका में कराए जाएँ, लेकिन आईसीसी ने टूर्नामेंट के शेड्यूल में किसी भी तरह के बदलाव से इनकार कर दिया।

आईसीसी के इस फैसले के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो टीम की जगह स्कॉटलैंड को मौका मिल सकता है, जो टीम रैंकिंग के आधार पर अगली पात्र टीम है। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी 2026 से होनी है।

क्रिकेट रिवेन्यू के लिहाज से यह बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका होगा, लेकिन इससे भी ज्यादा नुकसान आर्थिक रूप से होगा। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेता है, तो उसे करीब 27 मिलियन डॉलर (लगभग 240 करोड़ रुपये) का नुकसान हो सकता है। यह राशि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की सालाना आय का लगभग 60 प्रतिशत बताई जा रही है। इसमें ब्रॉडकास्टिंग, स्पॉन्सरशिप और अन्य कमाई शामिल है।

सुरक्षा रिपोर्ट से असंतुष्ट बांग्लादेश, भारत में खेलने से किया इनकार

बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने खिलाड़ियों से बैठक के बाद कहा कि आईसीसी की सुरक्षा रिपोर्ट उन्हें संतोषजनक नहीं लगी। उन्होंने साफ कहा कि भारत में खिलाड़ियों, पत्रकारों और दर्शकों की सुरक्षा को लेकर सरकार आश्वस्त नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला सरकार का है, क्योंकि अपने नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है।

बता दें कि बांग्लादेश को भारत में चार मैच खेलने थे, तीन कोलकाता में और एक मुंबई में। सुरक्षा को लेकर चिंता तब और बढ़ गई जब तेज गेंदबाज़ मुस्तफिज़ुर रहमान को आईपीएल से अचानक बाहर कर दिया गया।

फिलहाल आईसीसी ने स्कॉटलैंड को आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी है। क्रिकेट स्कॉटलैंड के अधिकारियों ने भी कहा है कि स्थिति साफ होने पर ही कोई बयान जारी किया जाएगा। खैर, अब यह मामला क्रिकेट से आगे बढ़कर आर्थिक और राजनीतिक स्तर कार भी बड़ा मुद्दा बन चुका है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है