WPL 2025 Final: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराया, दूसरी बार किया खिताब को अपने नाम

मार्च 15, 2025

No tags for this post.
Spread the love
Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women (Image Credit- Twitter X)

Womens Premier League 2025 Final: जारी महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का फाइनल मैच आज 15 मार्च, शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की महिला टीमों के बीच मुंबई के ब्रेबाॅर्न स्टेडियम मैदान पर खेला गया।

बता दें इस मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 8 रनों से हराकर, WPL खिताब को कुल दूसरी बार अपने नाम कर लिया है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन दिल्ली 20 ओवरों में सिर्फ 141 रन ही बना पाई और मैच में उसे 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह दिल्ली की WPL फाइनल में लगातार तीसरी हार है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस WPL फाइनल, मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 149 रन बनाए।

मुकाबले में मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (8) और हेली मैथ्यूज (3) 14 रनों के टीम स्कोर पर आउट हो गए। इसके अलावा मुंबई पहले 6 ओवरों में दिल्ली के खिलाफ सिर्फ 20 रन ही बना पाई।

लेकिन इसके बाद तीसरे विकेट के लिए हरमनप्रीत कौर (66) और नट सीवर ब्रंट (30) के बीच 89 रनों की साझेदारी हुई, जिसकी वजह से टीम ने यह स्कोर बनाया। इसके अलावा मुंबई के लिए जी कमालिनी ने 10, अमनजोत कौर 14* और संस्कृति गुप्ता 8* रन बनाकर नाबाद रहीं।

तो वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मारिजान काप, जेस जोनासेन और एन चरणी को 2-2 सफलता मिली। इसके अलावा एनाबेल सदरलैंड को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस से मिले 150 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 141 रन ही बना पाई। मुकाबले में दिल्ली के लिए मारिजान काप ने 40 और जेमिमा राॅड्रिग्स ने 30 रनों की पारी खेली। साथ ही निकी प्रसाद 25* रन बनाकर नाबाद रहीं, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिल पाईं।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो नट सीवर ब्रंट को 3 सफलता मिली। इसके अलावा अमेलिया कर को 2 और शबनम इस्माइल, हेली मैथ्यूज व सायका इशाक को 1-1 विकेट मिला।

MCW Sports Subscribe
MCW ने बांग्ला टाइगर्स की मिसिसॉगा साझेदारी के साथ क्रिकेट परिदृश्य में धूम मचाई
MCW और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न: गोल्ड मीट ऑरेंज, डील पक्की
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है
MCW Sports Joins Gladiators’ Family as Platinum Sponsor for PSL8