ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टी20 प्रारूप के लिए टीम इंडिया का अगला कप्तान बताया जा रहा है, लेकिन बोर्ड और सेलेक्टर्स ने कहानी में थोड़ा बदलाव कर दिया है। जहां एक बार फिर से रोहित की टी20 प्रारूप में डेढ़ साल बाद वापसी हो गई है और वो अफगानिस्तान के खिलाफ आपको कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं और ये ही बात हार्दिक को पसंद नहीं आ रही है।
अफगानिस्तान के खिलाफ भी नहीं हुई हार्दिक पांड्या की वापसी
अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है, जहां इस टीम में हार्दिक पांड्या नहीं है। जिसके बाद साफ हो गया है कि हार्दिक अभी फिट नहीं है, ऐसे में वो आपको IPL के जरिए मैदान पर वापसी करते हुए नजर आएंगे। वर्ल्ड कप 2023 के दौरान हार्दिक को बांग्लादेश के खिलाफ चोट लगी थी, बस उसकी के बाद से वो क्रिकेट से दूर हो गए हैं।
हार्दिक पांड्या अब रोहित के कप्तान बनने का गुस्सा निकाल रहे हैं
*हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर फिर से नई रील वीडियो की है पोस्ट।
*अपनी नई रील वीडियो में GYM में कड़ी मेहनत कर रहा है ये खिलाड़ी।
*वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि हार्दिक गुस्स में वर्क आउट करने में लगे हैं।
*शायद रोहित को फिर से टी20 कप्तान बनाए जाना पांड्या को पसंद नहीं आया है।
एक नजर हार्दिक पांड्या की GYM रील पर भी डाल लेते हैं
A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)
ऐसा वीडियो पहले भी शेयर किया था इस ऑलराउंडर ने
A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)
कुछ को दिया आराम, तो कुछ की हुई छुट्टी
अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव हुए हैं, जहां रोहित और विराट डेढ़ साल बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी कर रहे हैं। तो बुमराह, सिराज और जडेजा को आराम दिया गया है, दूसरी ओर चहल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की टीम इंडिया से छुट्टी कर दी गई है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 11 जनवरी को होगा, दूसरा मैच 14 जनवरी को खेला जाएगा और आखिरी यानी की तीसरा मैच 17 जनवरी के दिन होगा।









