भले ही Cheteshwar Pujara की टीम इंडिया से छुट्टी हो गई हो, लेकिन इस खिलाड़ी में अभी भी रन बनाने की भूख है। जिसका उदाहरण है रणजी ट्रॉफी का पहला मैच, जहां इस मैच में पुजारा का बल्ला ऐसा चला कि हर कोई हैरान रह गया है। वहीं अब इस खिलाड़ी ने फैन्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए अपनी Feelings शेयर की है।
Cheteshwar Pujara के दोस्त ने नहीं खेला पहला रणजी मैच
वहीं Cheteshwar Pujara की तरह रहाणे भी फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, दूसरी ओर रहाणे ने साल का पहला रणजी मैच भी नहीं खेला। जहां रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में मुंबई का सामना बिहार से हुआ था और मुंबई ने ये मैच अपने नाम भी किया, लेकिन गर्दन में परेशानी होने के चलते रहाणे पहला मैच नहीं खेल पाए।
जब सोशल मीडिया पर इमोशनल हुए Cheteshwar Pujara…
*रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र से खेलते हैं टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा।
*वहीं Cheteshwar Pujara ने झारखंड के खिलाफ लगाया था शानदार दोहरा शतक ।
*पुजारा ने सोशल मीडिया पर दोहरे शतक का वीडियो किया फैन्स के साथ शेयर।
*साथ ही उन्होंने कैप्शन में टीम की शानदार शुरूआत को लेकर लिखा संदेश।
Cheteshwar Pujara का सोशल मीडिया पोस्ट आप भी देख लो
A post shared by Cheteshwar Pujara (@cheteshwar_pujara)
नेट्स में कई घंटों तक अभ्यास करता है ये खिलाड़ी
A post shared by Cheteshwar Pujara (@cheteshwar_pujara)
टीम इंडिया में फिर से हो सकती है वापसी
रणजी ट्रॉफी के पहले ही मैच में Pujara ने दोहरा शतक लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है, दूसरी ओर टीम इंडिया को जल्द ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में पुजारा का ये दोहरा शतक उनकी टीम इंडिया में फिर से वापसी करवा सकता है, वहीं पुजारा की जगह टीम में खेल रहे श्रेयस अय्यर का अफ्रीका दौरा (टेस्ट) काफी ज्यादा फ्लॉप रहा है और बोर्ड ऐसे में फिर से पुजार पर भरोसा जता सकता है। वैसे टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का आगाज 25 जनवरी से हो जाएगा और ये मैच हैदराबाद में खेला जाएगा।









