हार्दिक के सबसे बड़े ‘चेले’ की हुई Mi टीम में एंट्री, नहीं कम हुए ईशान किशन के ड्रामे

मार्च 13, 2024

Spread the love
Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)

हाल के दिनों में ईशान किशन काफी ज्यादा खबरों में रहे हैं, जिसके कई सारे कारण है। लेकिन अब ये खिलाड़ी अपना पूरा फोकस क्रिकेट पर रखना चाहता है और इस बीच ईशान का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसे लेकर फैन्स ने इस खिलाड़ी को Troll भी किया है, तो कुछ लोगों ने उनका साथ भी दिया है।

ईशान किशन ने नहीं खेली रणजी ट्रॉफी

जी हां, अफ्रीका दौरे के बीच से ईशान किशन ने अपना नाम वापस लिया था, उस समय वो टेस्ट टीम का हिस्सा थे। उसके बाद उनको रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए बोला गया, लेकिन उन्होंने BCCI की बात नहीं मानी और वो हार्दिक पांड्या के साथ ट्रेनिंग करते रहे। साथ ही इस खिलाड़ी ने DY पाटिल टूर्नामेंट भी खेला, जिसके बाद बोर्ड ने श्रेयस अय्यर के साथ-साथ ईशान के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए दोनों का नाम सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटा दिया।

MI टीम के साथ जुड़ते ही शुरू हुई ईशान किशन की नौटंकी

*IPL 2024 के लिए MI टीम के साथ लगातार जुड़ रहे हैं अब सभी खिलाड़ी।

*इसी कड़ी में ईशान किशन भी जुड़े MI टीम के साथ, वीडियो आया है सामने।

*इस दौरान ईशान करते दिखे पूरी नौटंकी, फैन्स ने किया वीडियो पर कमेंट।

*जल्दी ही अभ्यास के लिए नेट्स पर उतरेगा ये बल्लेबाज, टीम से करेगा मुलाकात।

ईशान किशन का ये वीडियो आया है MI टीम के सोशल मीडिया पर

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

हार्दिक है टीम के साथ जुड़कर काफी ज्यादा ही खुश

दूसरी ओर IPL 2024 के लिए हार्दिक पांड्या ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, जहां वो टीम के साथ जुड़ गए हैं और हाल ही में उनके अभ्यास का वीडियो भी सामने आया था। साथ ही पांड्या ने खुद भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उनकी अभ्यास की कुछ तस्वीरें शामिल थी। वहीं कप्तान ने कैप्शन में टीम के साथ जुड़ने को लेकर एक बड़ा संदेश लिया था और खुद का उत्साह फैन्स के साथ में शेयर किया था।

ये पोस्ट शेयर किया है MI टीम के कप्तान ने

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है