जब अभ्यास बीच में छोड़ अपने फैन्स के पास जा पहुंचे धोनी, बच्चों को नहीं किया Thala ने निराश

मार्च 13, 2024

Spread the love
Dhoni (Image Credit- Instagram)

IPL 2024 शुरू होने से पहले ही धोनी का क्रेज 7वें आसमान पर नजर आ रहा है, फैन्स माही की एक झलक के लिए चेन्नई टीम की बस का पीछा भी करने लग जाते हैं। इस बीच अब CSK टीम ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जहां इस वीडियो में माही ने छोटे बच्चों का दिन बनाते हुए उन्हें खुश होने का मौका दे दिया है।

 फैन्स को याद आ गए वो पुराने दिन

इन दिनों CSK टीम IPL 2024 की तैयारियों में जुटी है, इस बीच फैन्स को धोनी के पुराने दिन याद आ गए। जिसका कारण है थाला के पहले की तरह लंबे बाल, जब भी माही अभ्यास के लिए आ रहे हैं तो उनके लंबे बाल देख फैन्स को साल 2004 की याद आ जा रही है। जब धोनी ने इन्हीं लंबे बालों में अपने करियर का आगाज किया था।

धोनी के लिए पहला प्यार उनके फैन्स हैं सिर्फ

*इन दिनों CSK टीम चेन्नई में कर रही है IPL 2024 की कड़ी तैयारी।

*इस बीच टीम के सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो किया गया है पोस्ट।

*वीडियो में माही अपने फैन्स के साथ में आए नजर, दे रहे थे सभी को ऑटोग्राफ ।

*छोटे बच्चे धोनी को अपने बीच देख हुए काफी ज्यादा ही खुश, लेने लगे सेल्फी भी।

CSK टीम ने धोनी का ये वीडियो किया है सोशल मीडियाा पर शेयर

View this post on Instagram

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

माही की ये तस्वीर भी हो रही है कल से काफी ज्यादा ही वायरल

View this post on Instagram

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

शुरूआत में किस-किस से होंगे CSK टीम के मैच?

अभी IPL 2024 के शुरूआती 21 मैचों का ही शेड्यूल आया है, ऐसे में CSK टीम के शुरूआत में 4 मैच होंगे। पहले मैच में धोनी की टीम का सामना RCB से होगा, ये मैच 22 मार्च के दिन चेन्नई में होगा। जिसके बाद टीम का दूसरा मैच 26 मार्च को होगा और ये मैच गुजरात के खिलाफ चेन्नई में होगा, तीसरे मैच में CSK टीम दिल्ली के खिलाफ 31 मार्च को खेलेगी। तो टीम का चौथा मैच SRH से 5 अप्रैल के दिन होगा, उसके बाद के शेड्यूल का ऐलान जल्द ही होगा।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है