राजस्थान रॉयल्स के ‘राजा बेटे’ रियान पराग की एंट्री किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं थी बॉस!

मार्च 14, 2024

Spread the love
Riyan Parag (Image Credit- Instagram)

युवा बल्लेबाज रियान पराग का घरेलू सत्र काफी शानदार गया है, ऐसे में इस खिलाड़ी से IPL में दमदार प्रदर्शन की काफी ज्यादा उम्मीद है। वहीं इस खिलाड़ी को फैन्स Troll करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, इस बीच रियान IPL 2024 के लिए तैयार हैं और उनकी RR टीम ने एक खास वीडियो शेयर किया है।

साल 2023 में सुपर फ्लॉप रहे थे रियान पराग

जी हां, साल 2023 का IPL शुरू होने से पहले रियान पराग ने छक्के पर छक्के जड़ने का ट्वीट किया था, लेकिन असल मैदान पर ये खिलाड़ी सुपर फ्लॉप रहा।  जहां रियान टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए और कुछ मैचों के लिए उन्हें बाहर भी कर दिया गया था। ऐसे में इस बार उनका प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखने वाली बात होगी।

ये रियान पराग खुद को विराट कोहली तो नहीं समझ बैठे हैं

*राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर रियान पराग से जुड़ा एक वीडियो किया पोस्ट।

*वीडियो में रियान पहुंचे हैं जयपुर, होटल पहुंचते ही खिलाड़ी का हुआ शानदार स्वागत।

*इस दौरान पराग दिखा रहे थे टशन, कमेंट बॉक्स में फैन्स ने कर डाला बल्लेबाज को ट्रोल।

*पहले मैच के लिए SMS स्टेडियम में राजस्थान टीम शुरू करेगी अब अपना अभ्यास।

कुछ ऐसे किया गया रियान पराग का स्वागत

View this post on Instagram

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

कप्तान साहब भी पहुंच चुके हैं जयपुर

दूसरी ओर राजस्थान टीम अपना पहला मैच 24 मार्च को खेलेगी LSG टीम के खिलाफ जयपुर में, जिसे लेकर टीम के खिलाड़ियों ने जुटना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कल RR टीम के साथ कप्तान संजू सैमसन जुड़ गए हैं, उनके अलावा युजी चहल और जोस बटलर भी जयपुर पहुंच गए हैं। वहीं लीग शुरू होने से पहले राजस्थान टीम को एक बड़ झटका लगा है, जहां टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण पूरी लीग से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह किसे टीम में शामिल किया जाएगा इसे लेकर फिलहाल कोई ऐलान नहीं हुआ है।

संजू सैमसन के इस वीडियो पर भी डालते हैं नजर

View this post on Instagram

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है