Rcb टीम को बस है अब K का इंतजार, G और F कर रहे हैं नेट्स में कड़ा वार

मार्च 17, 2024

Spread the love
Virat, Maxwell And Faf (Image Credit- Instagram)

RCB टीम के पास असली KGF हैं, यानी की विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस। ये तीनों ही बल्लेबाज किसी भी टीम के लिए काल साबित हो जाते हैं, ऐसे में कप्तान फाफ और मैक्सवेल टीम के साथ में जुड़ गए हैं। बस फैन्स को विराट कोहली का इंतजार है, जो इस टीम को पूरा कर देंगे।

भारत लौट आए हैं विराट कोहली

वहीं लंबे ब्रेक के बाद विराट कोहली भारत लौट आए हैं, जहां हाल ही में RCB टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो आया था जिसमें वो एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे। हाल ही में विराट की वाइफ ने एक बेटे को जन्म दिया है, इसी कारण से विराट अनुष्का के साथ लंदन में थे और अब वो IPL 2024 के लिए लौट आए हैं। पहले खबरें थी की कोहली को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए नहीं चुना जाएगा, लेकिन अब कहानी में बदलाव आया है और इस खिलाड़ी का ये मेगा टूर्नामेंट खेलना तय माना जा रहा है।

RCB टीम की ‘KGF’ वाली तिकड़ी जल्द पूरी होने वाली है

*RCB टीम का अभ्यास सत्र हुआ शुरू, पहले मैच के लिए टीम कर रही है तैयारी।

*टीम के सोशल मीडिया पर ग्लेन मैक्सवेल के अभ्यास की कुछ तस्वीरें आई सामने।

*तो कप्तान फाफ डु प्लेसिस का अभ्यास वीडियो भी किया गया फैन्स के साथ शेयर।

*बस अब सभी को विराट कोहली का है इंतजार, जल्द ही जुड़ेंगे टीम के साथ।

ग्लेन मैक्सवेल की अभ्यास सत्र से कुछ तस्वीरें आई हैं सामने

View this post on Instagram

A post shared by Royal Challengers Bangalore (@royalchallengersbangalore)

RCB टीम के कप्तान का अभ्यास वाला वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Royal Challengers Bangalore (@royalchallengersbangalore)

इस टीम को है अपने पहले खिताब का इंतजार

2008 से लेकर आज तक RCB टीम में कई स्टार खिलाड़ी, लेकिन टॉप के खिलाड़ियों से लबरेज ये टीम कभी खिताब अपने नाम नहीं कर पाई। दूसरी ओर इस RCB के फैन्स ने भी अपनी टीम का साथ नहीं छोड़ा है और हर साल ये फैन्स अपनी टीम को नई उम्मीद के साथ सपोर्ट करते हैं। इस साल भी फैन्स IPL 2024 के लिए उत्साहित और ये उत्साह कई बार सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है