अब हिटमैन को चिढ़ाने का चल रहा है खेल, हार्दिक-ईशान दिखा रहे हैं अपनी पक्की दोस्ती

मार्च 20, 2024

Spread the love
Hardik, Ishan And Rohit (Image Credit- Instagram)

हार्दिक पांड्या और ईशान किशन की पक्की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है, जहां ये दोनों ही खिलाड़ी काफी समय से बड़ौदा में थे और IPL की तैयारी कर रहे थे। दूसरी ओर इस बार पांड्या MI टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं, ऐसे में ईशान अब हार्दिक के ही आगे-पीछे घूम रहे हैं और इसका सबूत टीम के नए वीडियो में देखने को मिला है।

पत्रकारों के कई सवालों पर चुप थे हार्दिक पांड्या

जी हां, ईशान किशन के फेवरेट और MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने हाल ही में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए थे, इस दौरान कई पत्रकारों ने उनसे टीम की कप्तानी और रोहित से जुड़े कुछ तीखे सवाल पूछ लिए थे। जिसका हार्दिक के पास कोई जवाब नहीं था और वो कई मौकों पर पूरी तरह चुप नजर आए। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हुए थे और कप्तान को Troll भी किया गया था।

हार्दिक और ईशान ये सब रोहित शर्मा को दिखाने के लिए कर रहे हैं

*सभी खिलाड़ी IPL 2024 के लिए जुड़ चुके हैं MI टीम के साथ में।

*इस दौरान टीम के सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो किया गया है पोस्ट।

*जहां इस वीडियो में कप्तान हार्दिक के साथ नजर आए बल्लेबाज ईशान किशन।

*वीडियो में दोनों के बीच दिखी कमाल की दोस्ती, साथ में रहना करते हैं पसंद।

इस वीडियो में साथ नजर आए हार्दिक और ईशान किशन

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

हिटमैन ने लिया पहले नेट सेशन में भाग

दूसरी ओर MI टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा काफी इंतजार के बाद टीम के साथ जुड़े हैं, जिसके बाद उन्होंने टीम के पहले नेट सेशन में भाग लिया। इस दौरान रोहित ने काफी देर तक बल्लेबाजी अभ्यास किया,  साथ ही अपनी कुछ तस्वीरें भी फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की। वहीं MI टीम का पहला मैच गुजरात से होगा और ये मैच अहमदाबाद में 24 मार्च के दिन खेला जाएगा।

ये पोस्ट शेयर किया है MI टीम के पूर्व कप्तान ने

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है