IPL 2024: बतौर कप्तान कैसा है Faf du Plessis का रिकॉर्ड, क्या कहते हैं आंकड़े? जानिए यहां

मार्च 20, 2024

Spread the love

IPL 2024: बतौर कप्तान कैसा है Faf du Plessis का रिकॉर्ड, क्या कहते हैं आंकड़े? जानिए यहां

आईपीएल 2022 सीजन से पहले RCB ने डु प्लेसिस को अपना कप्तान नियुक्त किया

Faf du Plessis. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां संस्करण शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। टूर्नामेंट को लेकर सभी टीमों की तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

आरसीबी (RCB) ने टूर्नामेंट से पहले टीम का नाम बदलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कर दिया है और जर्सी भी बदली है। आगामी सीजन में फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis ) टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। उनके बारे में बात करें तो साउथ अफ्रीकी दिग्गज फाफ डु प्लेसिस ने 2012 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था, लेकिन किसी फ्रेंचाइजी के लिए कप्तान के रूप में अपना पहला मैच खेलने के लिए उन्हें 10 साल तक इंतजार करना पड़ा।

IPL में बतौर कप्तान Faf du Plessis का रिकॉर्ड

आईपीएल 2022 सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डु प्लेसिस को अपना कप्तान नियुक्त किया। अब उनकी कप्तानी रिकॉर्ड के बारे में बात करें तो फाफ डु प्लेसिस ने ओवरऑल कुल 27 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम को 14 मैचों में जीत मिली है, जबकि 13 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान उनका जीत प्रतिशत 51.85 का रहा है।

आईपीएल टीम के कप्तान के रूप में अपने पहले वर्ष में फाफ डु प्लेसिस ने बेंगलुरु फ्रेंचाइजी को प्लेऑफ में पहुंचाया। पिछले 16 सीजन में आरसीबी की मेन्स टीम कोई आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है, इसलिए टीम को ट्रॉफी दिलाने का काम डु प्लेसिस के कंधों पर ही है।

IPL 2024 के लिए आरसीबी की टीम :

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, ग्लेन मैक्सवेल, विल जैक्स, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, सौरव चौहान, स्वप्निल सिंह, विजयकुमार वैशाक, आकाश दीप, लॉकी फर्ग्युसन, टॉम करन, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरन ग्रीन

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है