Omg! हार्दिक पांड्या ने खुद वीडियो शेयर कर बोला, जो कुछ भी हूं आज रोहित और Ipl के वजह से हूं

मार्च 22, 2024

Spread the love
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

हार्दिक पांड्या को बतौर MI टीम का कप्तान देखने के लिए हर कोई उत्साहित है, वहीं दूसरी ओर खुद हार्दिक का भी उत्साह अलग लेवल पर नजर आ रहा है। इस बीच आज से शुरू हो रहे IPL से ठीक पहले पांड्या ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस खिलाड़ी ने एक बड़ी बात बोल दी है और वो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हार्दिक पांड्या को मिल रहा है अब फैन्स का साथ

शुरूआत में जब MI टीम ने हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बनाया था, तब फैन्स काफी गुस्सा थे और उन्होंने पांड्या को TROLL  भी किया था। लेकिन अब समय के साथ चीजें बदल रही है और वहीं फैन्स अब पांड्या का साथ देते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही कुछ समय पहले हार्दिक और रोहित का गले लगने वाला वीडियो भी सामने आया था जो हद से ज्यादा वायरल हो गया था।

IPL ने हार्दिक पांड्या का क्रिकेट करियर बनाया था

*MI टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक नई रील वीडियो की है शेयर।

*वीडियो में पांड्या ने MI टीम के साथ शुरूआती और हाल के दिन दिखाए।

*साथ ही हार्दिक ने वीडियो में बोला- आज जो कुछ भी हूं IPL के कारण हूं।

*पांड्या ने कहा कि- IPL से मेरी पहचान बनी है, वरना आज भी बड़ौदा में ही होता।

ये वीडियो शेयर किया है हार्दिक पांड्या ने हाल ही में

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

पहले मैच के लिए अहमदाबाद पहुंची MI टीम

वहीं MI टीम का पहला मैच IPL 2024 में गुजरात टीम से होगा, ये मैच 24 मार्च के दिन अहमदाबाद में होगा। जिसे लेकर पूरी मुंबई टीम अहमदाबाद पहुंच गई है और इसका वीडियो भी MI टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। साथ ही इस वीडियो में सबसे ज्यादा क्रेज पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का देखने को मिला था, जिनके साथ फैन्स सेल्फी ले रहे थे और हर कोई एक बार हिटमैन को पास से देखना चाहता था। वैसे रोहित अब टेंशन फ्री रहने वाले हैं और बिना कप्तानी की जिम्मेदारी के वो लीग में खुलकर बल्लेबाजी करेंगे।

अहमदाबाद पहुंचने वाला वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है