अभ्यास के दौरान विराट कोहली बन जाते हैं हीरो, लेकिन मैच में साबित हो जाते हैं जीरो

मार्च 25, 2024

Spread the love
Virat (Image Credit- Instagram)

IPL में विराट कोहली की टीम यानी की RCB का हार के साथ आगाज हुआ है, ऐसे में आज टीम 2024 सीजन का अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी। जिसे लेकर RCB टीम ने कड़ा अभ्यास किया है, खासकर कोहली ने जो पहले मैच में अपना नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और ऐसे में उन्होंने नेट्स में जमकर पसीना बहाया है।

विराट की RCB को पहले मैच में मिली थी करारी हार

जी हां, विराट कोहली से लेकर फाफ और मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों से RCB टीम लबरेज है, लेकिन पहले ही मैच में टीम के प्रदर्शन की पोल खुल गई। जहां RCB का सामना पहले मैच में CSK से हुआ था, चेन्नई में हुए इस मैच में RCB टीम अपने नाम के मुताबिक ना तो बल्लेबाजी कर पाई थी और ना ही गेंदबाजी। ऐसे में टीम को हार सामना करना पड़ा, वहीं अब ये टीम अपने घर में खेलने के लिए उतरेगी और इसके लिए टीम ने कड़ी तैयारी की है। वैसे कल हुए पहले मैच में RR ने LSG को मात दी थी, तो दूसरे मैच में GT ने मुंबई को हराकर विजय आगाज किया है लीग का।

विराट कोहली ने दूसरे मुकाबले के लिए की स्पेशल प्रैक्टिस

*IPL 2024 में आज खेला जाएगा RCB और पंजाब के बीच मुकाबला।

*बैंगलोर में होने वाले इस मैच के लिए कोहली ने नेट्स में जमकर बहाया पसीना।

*इस दौरान कोहली की कुछ तस्वीरें आई सोशल मीडिया पर सामने।

*जहां इन तस्वीरों में कोहली स्टेप आउट कर के लगा रहे थे एक बड़ा शॉट।

एक नजर विराट कोहली की इन तस्वीरों पर डालते हैं

View this post on Instagram

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

पंजाब के खिलाफ मैच से लिए RCB टीम की तैयारी

View this post on Instagram

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

RCB vs PBKS मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटिदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, कर्ण शर्मा, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज।

पंजाब किंग्स

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है