IPL 2024 Latest Points Table: DC vs KKR, मैच-16 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

अप्रैल 3, 2024

Spread the love
DC vs KKR (Photo Source: IPL Official Website)

IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 272 रन बोर्ड पर लगाए थे। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। सुनील नारायण और फिल सॉल्ट के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई थी। फिल सॉल्ट ने 12 गेंदों में 18 रन बनाए थे। सुनील नारायण और अंग्रिश रधुवंशी के बीच दूसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी हुई।

सुनील नारायण ने 39 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 85 रनों की पारी खेली। वहीं अंग्रिश रधुवंशी ने 27 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली। वहीं फिर आंद्रे रसेल ने 19 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 41 रनों की पारी खेली। वहीं रिंकू सिंह ने 8 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 26 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के लिए एनरिक नॉर्खिया ने सर्वाधिक 3 विकेट लिया था।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.2 ओवरों में 166 रनों पर ऑलआउट हो गई, और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 106 रनों से जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पंत ने 25 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 55 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं ट्रिस्टन स्टबस ने 32 गेंदों में 54 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वैभव अरोरा और वरूण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिया।

IPL 2024 Latest Points Table: मैच-16 के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

नंबर
टीम
मैच
जीत
हार
टाई
N/R
अंक
नेट रन रेट

1
कोलकाता नाइट राइडर्स
3
3
0
0
0
6
2.518

2
राजस्थन रॉयल्स
3
3
0
0
0
6
1.249

3
चेन्नई सुपर किंग्स
3
2
1
0
0
4
0.976

4
लखनऊ सुपर जायंट्स
3
2
1
0
0
4
0.483

5
गुजरात टाइटंस
3
2
1
0
0
4
-0.738

6
सनराइजर्स हैदराबाद
3
1
2
0
0
2
0.204

7
पंजाब किंग्स
3
1
2
0
0
2
-0.337

8
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
4
1
3
0
0
2
-0.876

9
दिल्ली कैपिटल्स
4
1
3
0
0
2
-1.347

10
मुंबई इंडियंस
3
0
3
0
0
0
-1.423

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है