Rcb की हार के बाद देखने लायक था विराट कोहली का चेहरा, पूरी तरह गम में डूब गए थे

मई 23, 2024

Spread the love
Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

शायद विराट कोहली की किस्मत में IPL ट्रॉफी जीतना नहीं है, जहां एक बार फिर से RCB टीम का खिताब जीतने का सपना टूट गया। RR के खिलाफ फाफ की टीम को एलिमिनेटर मुकाबले में करारी हार मिली, जिसके बाद ये टीम बाहर हो गई और फिर विराट के रिएक्शन मैदान पर देखने लायक थे।

ऑरेंज कैप किसके पास है?

IPL 2024 में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला है, ऐसे में इस समय ऑरेंज कैप भी उन्हीं के पास है। जहां अभी तक कोहली ने 15 मैचों में 741 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक भी हैं। साथ ही रनों के मामलों में कोई भी विराट के आस-पास नजर नहीं आ रहा है, ऐसे में इस सीजन उनका ही ऑरेंज कैप जीतना पक्का है। तो इस समय पर्पल कैप हर्षल पटेल के पास है, जिन्होंने 14 मैचों में 24 विकेट अपने नाम किए हैं।

विराट कोहली का ये दुख खत्म ही नहीं होता

*एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान से हारकर RCB हुई IPL 2024 से बाहर।

*जिसके बाद काफी ज्यादा हताश और उदास नजर आए विराट कोहली।

*इस दौरान कभी कोहली हैरान हो रहे थे, तो कभी अपना चेहरा ही छुपा रहे थे।

*हर सीजन विराट का RCB के बाहर होते ही नजर आता है ऐसा मायूस चेहरा।

एक नजर विराट कोहली की इन तस्वीरों पर

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

RR टीम ने किया एक मजेदार वीडियो शेयर

View this post on Instagram

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

आज नहीं है IPL 2024 में कोई भी मैच

वहीं आज IPL 2024 में एक भी मैच नहीं खेला जाएगा, ऐसे में 26 मई को होने वाले फाइनल मैच से पहले क्वालीफायर-2 बाकी है। ये क्वालीफायर-2 मैच कल यानी की 24 मई को खेला जाएगा, फिर 25 मई को कोई मैच नहीं होगा। दूसरी ओर ये क्वालीफायर-2 राजस्थान बनाम हैदराबाद के बीच खेला जाएगा, इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे KKR के खिलाफ 26 मई के दिन फाइनल खेलेगी और हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। इससे पहले क्वालीफायर-1 में KKR टीम ने SRH को हराया था, जिसके बाद अय्यर की टीम ने सीधे फाइनल में जगह बनाई थी।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है