‘मां के नाम कर रखी है ज्यादातर प्रॉपर्टी’, वाइफ नताशा के साथ तलाक की अफवाहों के बीच हार्दिक का पुराना वीडियो वायरल

मई 25, 2024

Spread the love

‘मां के नाम कर रखी है ज्यादातर प्रॉपर्टी’, वाइफ नताशा के साथ तलाक की अफवाहों के बीच हार्दिक का पुराना वीडियो वायरल

पिछले कुछ दिनों से हार्दिक पांड्या की निजी जिंदगी में उथल-मची हुई है

Hardik Pandya and Natasha Stankovic (Pic Source-Twitter)

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का बैड लक उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। आईपीएल 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उनकी पर्सनल लाइफ में भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से उनकी निजी जिंदगी में उथल-मची हुई है और रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

वाइफ नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति हार्दिक का सरनेम हटा लिया है और इस बार वह आईपीएल मैचों में हार्दिक पांड्या व मुंबई टीम को चीयर करते हुए भी नजर नहीं आई। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों अलग होने जा रहे हैं। इस बीच रिपोर्ट सामने आई है कि अगर दोनों तलाक लेते हैं तो पांड्या को अपनी प्रॉपर्टी का 70 प्रतिशत हिस्सा नताशा स्टेनकोविक को देना पड़ेगा।

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। वह क्रिकेट के अलावा विज्ञापनों व अन्य तरीकों से कमाई करते हैं। इस बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी सारी प्रॉपर्टी मां के नाम रजिस्टर्ड बता रहे हैं।

यहां देखें वह वीडियो

इस वायरल वीडियो में हार्दिक कह रहे हैं कि, मां बोलती है कि मैं तेरे अकाउंट में पार्टनर रहूंगी। तो मेरे अकाउंट में मेरी मां का नाम है, पिता के अकाउंट में उनका नाम है और भाई के अकाउंट में भी उनका नाम है। सब कुछ उनके नाम है। कार से लेकर घर तक सब कुछ उनके नाम पर है। मेरा भरोसा नहीं। मैं अपने नाम पर कुछ भी नहीं लूंगा, मैं आगे किसी को 50 प्रतिशत नहीं देने चाहता। (हंसते हुए)

पांड्या ने आगे कहा, मैंने उनसे कहा कि बेहतर होगा कि आप 50 प्रतिशत अपने पास रखें ताकि अगर कुछ भी हो जाए तो भी मैं इसे खोऊं नहीं। आपको बता दें कि यह वीडियो 2018 में हार्दिक के एक इंटरव्यू का है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है