गुस्से से लाल-पीले हुए Mohammed Shami, सख्त संदेश के साथ शेयर की एक इंस्टा स्टोरी

अक्टूबर 3, 2024

Spread the love
Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

Mohammed Shami को टीम इंडिया से खेले 1 साल होने वाले हैं, इस बीच तेज गेंदबाज को लेकर एक रिपोर्ट्स सामने आई थी। जिसमें बताया गया था कि शमी का घुटना सूज गया है, जिसके चलते वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नहीं खेल पाएंगे। ये सब खबरों को देख शमी भड़क गए हैं और उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी फैन्स के साथ शेयर की है।

काफी समय से NCA में हैं Mohammed Shami

जी हां, टखने की सर्जरी होने के बाद से Mohammed Shami अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहे थे, जहां उन्होंने NCA में गेंदबाजी अभ्यास के अलावा फिटनेस पर काफी फोकस किया है। आए दिन शमी वर्कआउट से जुड़ी रील वीडियो शेयर करते रहते हैं और जिसमें वो पहले से काफी फिट दिख रहे हैं। शमी ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2023 में खेला था और वो मैच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल था। उसके बाद से शमी ने ना कोई मैच खेला है और ना वो टीम इंडिया के साथ में नजर आए।

Mohammed Shami इतना गुस्सा क्यों हो गए भाई?

*BGT से बाहर होने की खबरों पर भड़के Mohammed Shami, इंस्टा स्टोरी पर दी सफाई।

*लिखा- ये अफवाह क्यों फैलाई जा रही है, मैं वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं।

*ना ही BCCI ने बोला और ना ही मैंने बोला है कि मैं BGT से बाहर हो गया हूं-शमी ।

*लोग ऐसी खबरों पर ध्यान ना दे, बिना बयान के ऐसी झूठी खबरें ना फैलाएं- मोहम्मद शमी।

ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है Mohammed Shami

(Image Credit- Instagram)

बेटी से इमोशनल हो गया था ये तेज गेंदबाज

हाल ही में मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा इमोशनल रील वीडियो शेयर की थी, जहां रील में शमी अपनी बेटी के साथ नजर आए आए थे और दोनों की मुलाकात काफी लंबे समय बाद हुई थी। साथ ही इस दौरान शमी ने अपनी बेटी Bebo को शॉपिंग कराई थी और इस दौरान तेज गेंदबाज के साथ भारी सुरक्षा थी। वहीं रील के कैप्शन में उन्होंने बेटी के लिए कैप्शन खास कैप्शन भी लिखा था और साथ ही इस रील पर शिखर धवन ने भी कमेंट किया था।

ये रील वीडियो सामने आई है शमी की बेटी के साथ में

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है