जूनियर खिलाड़ियों का खास ध्यान रखते हैं Rohit Sharma, सरफराज खान के भाई का पूछा हाल

अक्टूबर 10, 2024

Spread the love
Rohit Sharma And Musheer Khan (Image Credit-Instagram)

Rohit Sharma भले ही मैदान पर साथी खिलाड़ियों पर गुस्सा कर देते हैं, लेकिन उनका ये गुस्सा ज्यादा देर तक नहीं रहता और वो सभी खिलाड़ियों को अपना छोटा भाई मानते हैं। साथ ही हिटमैन जूनियर खिलाड़ियों का ध्यान रखते हैं, जिसका नजारा एक तस्वीर में देखने को मिला है और वो तस्वीर सरफराज खान ने शेयर की है।

हाल ही में फैन्स ने घेर लिया था Rohit Sharma को

जी हां, इन दिनों सोशल मीडिया पर कप्तान Rohit Sharma के कुछ वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो अपने फैन्स के बीच नजर आ रहे थे। वहीं हिटमैन के साथ तस्वीर लेने के लिए भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि, रोहित को अपनी कार की ओर भागना पड़ा था और वो काफी मुश्किल से भीड़ से निकले थे। वैसे इन दिनों कई मौकों पर रोहित को खुद की कार चलाते हुए स्पॉट किया गया है। दूसरी ओर रोहित की मैदान पर वापसी न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के जरिए होगी, उससे पहले रोहित की कप्तानी में टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती थी।

सरफराज के भाई से की कप्तान Rohit Sharma ने मुलाकात

*टीम इंडिया के बल्लेबाज सरफराज खान ने इंस्टा स्टोरी पर एक खास तस्वीर शेयर की।

*इस तस्वीर में कप्तान रोहित नजर आए सरफराज के पिता और भाई मुशीर खान के साथ।

*साथ ही इस दौरान हिटमैन ने पूछा सड़क हादसे में घायल हुए मुशीर खान का हाल-चाल।

*रोहित ने खुलासा करते हुए बताया था कि वो सरफराज के पिता के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं।

Rohit Sharma के साथ मुशीर खान की तस्वीर

Rohit Sharma And Musheer Khan (Image Credit-Instagram)

हिटमैन का ये वीडियो हुआ था काफी ज्यादा वायरल

शुरूआती मैच से बाहर रहेंगे मुशीर खान

वहीं सड़क हादसे में घायल होने के चलते मुशीर खान को अभी क्रिकेट से दूर रहना होगा, ऐसे में ये खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी के शुरूआती मैच नहीं खेल पाएगा। जानकारी के अनुसार मुशीर को सही होने में 4 से 6 हफ्ते का समय लग सकता है, ऐसे में देखना अहम होगी की अब 22 गज पर उनकी वापसी कब तक होती है। वैसे मुशीर घरेलू क्रिकेट में लगातार बड़ी-बड़ी पारियां खेल रहे हैं और खुद को साबित करने में लगे हैं भाई सरफराज की तरह।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है