IND vs NZ: पुणे के MCA में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बुकिंग के बारे में जाने यहां

अक्टूबर 15, 2024

Spread the love
MCA stadium. (Photo Source: Twitter)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू हो रहा है। बता दें कि, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पिछला टेस्ट 2019 में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था।

अब काफी लंबे समय के बाद इस वेन्यू में टेस्ट मुकाबला खेला जाना है और तमाम क्रिकेट फैंस भी आगामी मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। टीम इंडिया का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन रहा है।

इंडिया बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट मैच टाइमिंग:

24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 9:30 से होगी। इसमें तीन सेशन होंगे और रोज शाम को 4:30 बजे स्टंप्स हो जाएगा। खेलने की परिस्थिति के मुताबिक पांचों दिन 90 ओवर गेंदबाजी होगी।

यहां जाने कैसे आप टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के टिकट को खरीद सकते हैं:

मैच से पहले सभी टिकट पेटीएम इंसाइडर ऐप और वेबसाइट में उपलब्ध है और वहीं से आप इसे खरीद सकते हैं।

यहां जाने दूसरे टेस्ट के टिकट की कीमत

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के टिकट की कीमत 1250 रुपए से शुरू हो रही है और यह 5000 रुपए तक है। कुल 7 अलग-अलग भाग में यह उपलब्ध रहेंगे।

लगातार पूछे जाने वाले सवाल:

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के टिकट कहां उपलब्ध होंगे?

दूसरे टेस्ट के टिकट इनसाइडर मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए और MCA की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के टिकट सेल में कब से शुरू होंगे?

दूसरे टेस्ट मैच के टिकट के सेल की शुरुआत 12 अक्टूबर से भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:00 बजे से होगी।

पुणे में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के ऑफलाइन टिकट कैसे बुक होंगे?

ऑफ़लाइन टिकट उपलब्धता पर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

भारत के लिए सबसे तेज 50 T20I विकेट लेने वाले गेंदबाज

महिला टी20 वर्ल्ड कप के हर संस्करण में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर डालें नजर-

IPL: मुंबई इंडियंस के इन 5 स्टार खिलाड़ियों की नेटवर्थ जान चौंक जाएंगे आप

भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

T20I में भारत के लिए POTM जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट-

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट-

इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सर्वाधिक दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज-

जो रूट सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने के मामले में इस नंबर पर पहुंचे

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स इन 6 खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन

IPL 2025: पंजाब किंग्स इन 6 खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन
MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है