आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइज़ियों द्वारा पांच सबसे खराब रिटेंशन (five worst retentions by franchises before the IPL 2025 mega auction)
5. प्रभसिमरण सिंह Prabhsimran Singh (Punjab KIngs – INR 4 Crore)

सबसे आश्चर्यजनक रिटेन्शन में से एक पंजाब किंग्स द्वारा किया गया, उन्होंने मेगा ऑक्शन से पहले 4 करोड़ रुपये में विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को रिटेन किया। फ्रेंचाइजी ने अर्शदीप सिंह और सैम करन सहित कई स्टार प्लेयर्स को रिलीज कर दिया। 32 मैचों में 146.23 की स्ट्राइक रेट से 756 रन बनाने के बाद प्रभसिमरन का रिटेन होना युवा प्रतिभा पर पंजाब के विश्वास को दर्शाता है।
नए हेड कोच रिकी पोंटिंग के तहत, पीबीकेएस एक नया दृष्टिकोण अपना रहा है, केवल दो अनकैप्ड खिलाड़ियों, प्रभसिमरन और शशांक सिंह (INR 5.5 करोड़) को बरकरार रखा है। उनके पास 110.5 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी पर्स है और ऑक्शन में वो कई बड़े प्लेयर्स को टारगेट कर सकते हैं।










