Rohit Sharma के Baby Boy को लेकर साथी खिलाड़ियों ने की बात, इस दौरान तिलक दिखे काफी उत्साहित

नवम्बर 16, 2024

Spread the love
(Image Credit- Instagram)

Rohit Sharma की वाइफ रितिका ने बेटे को जन्म दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया के जरिए हर कोई इस कपल को बधाई देने में लगा है। तो दूसरी ओर भारतीय टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत के बाद टीम के कुछ खिलाड़ियों ने रोहित के बेटे को लेकर की बात की है।

Rohit Sharma के Baby Boy के बारे में क्या बोले साथी खिलाड़ी?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली जीत के बाद टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जहां वीडियो के आखिर में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और संजू ने Rohit Sharma के Baby Boy को लेकर बात की है। SKY ने तिलक और संजू को बताया कि रोहित भाई को बेटा हुआ है, जिसपर तिलक ने कहा कि- रोहित भाई हम काफी खुश हैं और इस पल का इंतजार था। आगे तिलक ने कहा कि- एक आधा दिन लेट हो गए होते तो मैं पहुंच जाता वहां पर और आ रहा हूं बेटे को देखने जल्दी। तो संजू ने कहा कि रोहित और उनके परिवार के लिए काफी खुश हूं, SKY बोले कि- लगता है हमको छोटा क्रिकेट किट तैयार करना होगा और एक छोटा क्रिकेटर आया है।

इस वीडियो में Rohit Sharma के बेटे को लेकर हुई बात

View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

खुद रोहित शर्मा ने भी पोस्ट शेयर किया है इंस्टाग्राम पर

दूसरी ओर कप्तान Rohit Sharma ने भी अपने बेटे के जन्म के बाद पहला रिएक्शन दिया है, जहां हिटमैन ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में रोहित ने एक एनिमेटेड तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपना परिवार दिखाया है। साथ ही तस्वीर में लिखा है FAMILY- The One Where We Are Four, तो दूसरी ओर कैप्शन में लिखा है- 15.11.2024

एक नजर रोहित के इस पोस्ट पर भी

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

Rohit Sharma की टीम खेल रही है इंट्रा स्क्वाड मैच

*कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ नहीं गए हैं ऑस्ट्रेलिया।

*दूसरी ओर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में खेल रही है फिलहाल इंट्रा स्क्वाड मैच।

*ऐसे में रोहित पहला टेस्ट खेल पाएंगे या नहीं, इसे लेकर तस्वीर नहीं है साफ।

*वहीं भारतीय टीम को लगा झटका, बल्लेबाज शुभमन गिल की उंगली में लगी चोट।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है