Team India के जले पर Marnus Labuschagne ने छिड़का नमक, फैन्स ने दी बल्लेबाज को गालियां

नवम्बर 19, 2024

Spread the love
(Image Credit- Instagram)

Team India के फैन्स और खिलाड़ियों के लिए आज की तारीख बुरी यादें लेकर आती हैं, जहां ठीक एक साल पहले यानी की 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया टीम ने खिताबी जंग में भारतीय टीम को मात देकर वनडे वर्ल्ड कप 2023 अपने नाम किया था। ऐसे में अब ठीक एक साल बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने टीम इंडिया को चिढ़ाने का काम किया है और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

मैदान पर ही रोने लगे थे Team India के खिलाड़ी

जी हां, अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद, Team India के खिलाड़ी काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। जहां कप्तान रोहित शर्मा सहित बाकी के खिलाड़ी मैदान पर ही रोने लगे थे, वहीं सिराज को बुमराह ने चुप करवाया था। तो इस मैच के बाद पीएम मोदी टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे थे और खिलाड़ियों से बात की थी। वैसे टीम इंडिया ने आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप साल 2011 में जीता था और उस समय टीम के कप्तान धोनी थे।

Team India को चिढ़ा रहे हैं Marnus Labuschagne

*एक साल पहले 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया ने जीता था वनडे वर्ल्ड कप।

*ऐसे में आज बल्लेबाज Marnus Labuschagne ने एक पोस्ट किया शेयर।

*Labuschagne के इस पोस्ट में है वर्ल्ड कप जीतने के बाद की तस्वीरें।

*भारतीय फैन्स को पसंद नहीं आया ये पोस्ट, कमेंट कर दी बल्लेबाज को गालियां।

Marnus Labuschagne ने शेयर किया है ये पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Marnus Labuschagne (@marnus3)

Team India के फैन्स को पसंद नहीं आएगा ये वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

इस साल वर्ल्ड कप जीत गई टीम इंडिया

भले ही टीम इंडिया 2023 में वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई थी, लेकिन इस साल यानी की 2024 में रोहित की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। जहां भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था और सालों के इंतजार के बाद ICC का खिताब अपने नाम किया था। वहीं इस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऑलराउंडर जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है