अपनी पुरानी टीम में हुई Bhuvneshwar Kumar की वापसी, तो कुछ फैन्स हुए खुश तो कुछ ने कसा तंज

नवम्बर 25, 2024

Spread the love
Bhuvneshwar Kumar (Image Credit- Instagram)

IPL मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों को करोड़ों की रकम मिली है, जहां इस लिस्ट में सभी के फेवरेट Bhuvneshwar Kumar का नाम भी शामिल है। जिन्हें लेकर कई टीमों के बीच कड़ी रेस नजर आई, जिसका पूरा का पूरा फायदा भुवी को हुआ और टीम इंडिया से बाहर रहने के बाद भी उनपर भरोसा जताया गया है।

2 साल पहले खेला था टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच

जी हां, Bhuvneshwar Kumar को अब टीम इंडिया में नहीं चुना जाता है, जहां इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम से अपना आखिरी मैच साल 2022 में खेला था और उसके बाद उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। भुवी अपनी स्विंग और डेथ ओवर में गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब उनकी जगह युवा गेंदबाजों पर भरोसा जताया जा रहा है। वैसे भुवी ने टीम इंडिया से अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2018 में खेला था और आखिरी वनडे मैच 2022 में खेला था।

IPL में अब विराट के साथ खेलते हुए नजर आएंगे Bhuvneshwar Kumar

*Bhuvneshwar Kumar को 10 करोड़ 75 लाख में RCB टीम ने मेगा ऑक्शन में खरीदा।

*वहीं रफ्तार के सौदागर भुवी के ऑक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर आए फैन्स के रिएक्शन।

*कुछ फैन्स ने ट्वीट कर लिखा- भुवी और विराट को साथ में खेलता देख पुराने दिन याद आ जाएंगे।

*तो कुछ फैन्स के अनुसार RCB टीम को इतनी ज्यादा रकम में भुवी को नहीं खरीदना चाहिए था।

Bhuvneshwar Kumar को लेकर RCB टीम का सोशल मीडिया पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

फैन्स ने भुवी के ऑक्शन के बाद कुछ ऐसे ट्वीट किए हैं

दीपक चाहर का CSK टीम से टूट गया है नाता

दूसरी ओर दीपक चाहर का CSK टीम से रिश्ता टूट गया है, जहां IPL मेगा ऑक्शन में MI टीम ने दीपक को अपने नाम किया है । नई गेंद से कमाल करने वाले तेज गेंदबाज दीपक को मुंबई टीम ने 9 करोड़ 25 लाख की भारी रकम में खरीदा है, चेन्नई टीम ने दीपक को खरीदने की कोशिश की थी लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए और अब दीपक CSK टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आने वाले अगले साल से।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है