
आज के समय में Mohammed Siraj टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिराज ने काफी मुश्किलों का सामना किया है। इस दौरान सिराज के पिता ने उनका काफी साथ दिया था, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे और अब इस गेंदबाज ने अपने पिता को लेकर खास इंस्टा स्टोरी शेयर की है।
Mohammed Siraj के फैन्स थे हाल ही में काफी निराश
कुछ दिनों पहले ही IPL के मेगा ऑक्शन हुए थे, जिसमें Mohammed Siraj के लिए बोली लगी थी। इस दौरान सिराज को गुजरात टीम ने अपने नाम किया था, लेकिन उसके बाद भी इस गेंदबाज के फैन्स खुश नहीं थे। फैन्स चाहते थे कि सिराज को एक बार फिर से RCB टीम खरीदे और वो विराट के साथ खेले, लेकिन ऐसा ना होने पर फैन्स ने RCB टीम को सोशल मीडिया पर काफी Troll किया था।
पिता को लेकर खास इंस्टा स्टोरी शेयर की Mohammed Siraj ने
*हाल ही में Mohammed Siraj के फैन ने उनके लिए एक खास रील शेयर की थी।
*रील में इस फैन ने एक तस्वीर को एडिट कर सिराज के साथ उनके पिता को खड़ा किया था।
*इस स्पेशल रील को सिराज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर दिल वाला इमोजी बनाया।
*साथ ही टीम इंडिया के इस गेंदबाज ने फैन की रील पर कमेंट कर लिखा है- Thank you
Mohammed Siraj ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की ये रील
View this post on InstagramA post shared by ᴀɴᴜᴊ ꜱʜᴀʀᴍᴀ | ᴘʜᴏᴛᴏ ᴇᴅɪᴛᴏʀ 🇮🇳 (@editingwithanuj)
बुमराह को लेकर बयान दिया है सिराज ने
इस वक्त टीम इंडिया की तेज गेंदबाज को जसप्रीत बुमराह लीड कर रहे हैं, ऐसे में सिराज ने बुमराह को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अपने बयान में सिराज ने कहा कि-मैं हमेशा जसप्रीत भाई से बात करता रहता हूं, BGT के आगाज से पहले भी मैंने उनसे बात की थी। उन्होंने मुझे सिर्फ एक चीज बोली थी कि आप विकेट के पीछे ना भागे, आप बस लगातार अच्छी गेंद फेंकते रहे और अपनी गेंदबाजी का लुफ्त उठाए। साथ ही बुमराह ने कहा था कि0 अगर आपको विकेट नहीं मिल रहे हैं तो मुझे आकर बोले, इसलिए मैंने अपनी गेंदबाजी का लुफ्त उठाया और विकेट भी लिए।
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर आया गेंदबाज का इंटरव्यू
View this post on Instagram










