
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में Mohammed Shami गजब का प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां इस बार शमी ने अपने बल्ले से कमाल कर बंगाल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही उन्होंने एक खास रील वीडियो भी शेयर की है इस मैच के बाद, जो तेजी से वायरल हो रही है अब।
कप्तान रोहित हमेशा Shami को लेकर अलग बयान देते हैं
जी हां, जब भी कप्तान रोहित से Mohammed Shami की फिटनेस पर सवाल किया जाता है, तो बार बोलते हैं कि उनके घुटने में सूजन आ गई। ऐसे बयान में वो 2 बार तो दे चुके हैं, दूसरी ओर शमी लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और काफी फिट दिख रहे हैं। इस बीच रिपोर्ट आई थी कि दोनों के बीच कुछ भी सहीं नहीं चल रहा है, ऐसे में देखना होगा की शमी ऑस्ट्रेलिया जाते हैं या नहीं।
Shami ने ये रील वीडियो कप्तान रोहित को दिखाने के लिए डाली है शायद
*सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में Shami ने चंडीगढ़ के खिलाफ खेली थी कमाल की पारी।
*इस दौरान मुश्किल समय में शमी ने 17 गेंदों में बनाए थे 32 रन और लिया 1 विकेट भी।
*जिसके बाद शमी ने अपनी बल्लेबाजी वाली रील वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की।
*कैप्शन में उन्होंने लिखा कि- बंगाल टीम के लिए योगदान देकर हमेशा गर्व महसूस होता है।
*वहीं कमेंट कर फैन्स ने रोहित को शमी के लिए चोटिल वाले बयान देने पर Troll किया।
Mohammed Shami ने अपनी ये रील वीडियो की है शेयर
View this post on Instagram
शमी को लेकर क्या बोला था कप्तान रोहित ने?
पिंक बॉल टेस्ट मैच हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए, मोहम्मद शमी को लेकर भी बात की थी। रोहित ने कहा था कि- शमी के लिए टीम के दरवाजे खुले हैं, हम उन पर नजर बनाए रखे हुए हैं। आगे रोहित ने बोले थे कि- लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलते हुए शमी के घुटने में फिर से सूजन आ गई थी, जिसने उनकी टेस्ट क्रिकेट में वापसी की तैयारियों में बाधा डाली है और हमें शमी को लेकर काफी ध्यान रखना होगा चीजों का। साथ ही हिटमैन ने कहा कि-हम नहीं चाहते कि वो यहां खेलने आए और फिर से उनको कुछ हो जाए, इसलिए उनका 100 प्रतिशत फिट होना जरूरी है.। मीडिया को रोहित ने ये भी बोलो कि- शमी ने लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला हैं, ऐसे में उन पर वापसी का प्रेशर बनाना सही नहीं होगा और एक प्रोफेशनल टीम उन पर नजर रखे हुए है।










