
BGT के लिए Kuldeep Yadav इस बार टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, दूसरी ओर ग्रोइन इंजरी की सर्जरी के बाद से खिलाड़ी अपनी फिटनेस काफी काम कर रहा है। जिसका नजारा कुलदीप सोशल मीडिया पर आए दिन दिखाते रहते हैं, साथ ही इस बार भी स्पिन गेंदबाज कुलदीप का नया पोस्ट फिटनेस से जुड़ा है।
टेस्ट क्रिकेट में काफी कम मौके मिले हैं Kuldeep Yadav को
जी हां, Kuldeep Yadav का नाम टीम इंडिया के प्रमुख स्पिन गेंदबाजों में आता है, लेकिन इस खिलाड़ी को अपने करियर में टेस्ट क्रिकेट खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। कुलदीप भारतीय टीम से 100 से ज्यादा वनडे और 40 टी20 मैच खेल चुके हैं लेकिन उन्होंने अभी तक सिर्फ 13 टेस्ट मैच ही खेले हैं टीम इंडिया से और इस प्रारूप में वो 56 विकेट ले चुके हैं।
Kuldeep Yadav को जल्द से जल्द फिट होना है बस
*Kuldeep Yadav ने एक बार फिर NCA से एक पोस्ट शेयर किया है इंस्टा पर।
*जहां स्पिनर के इस पोस्ट में शामिल हैं उनकी कुछ तस्वीरें और कुछ वीडियो भी।
*जिसमें कुलदीप वर्क आउट करते दिखे, उठा रहे हैं काफी ज्यादा भारी वजन।
*जल्द से जल्द फिट होने पर है उनका फोकस, कैप्शन में लिखा-Daily routines।
Kuldeep Yadav के नए पोस्ट पर डालते हैं एक नजर
View this post on Instagram
NCA से पहले भी इस खिलाड़ी ने एक वीडियो शेयर किया था
View this post on Instagram
कुलदीप के खास की हुई बल्ले-बल्ले
दूसरी ओर कुलदीप यादव के खास दोस्त यानी की युजी चहल की IPL ऑक्शन में बल्ले-बल्ले हो गई है, जहां इस खिलाड़ी को 18 करोड़ी की भारी रकम में पंजाब टीम ने अपने नाम किया है। उससे पहले चहल राजस्थान टीम के साथ थे, लेकिन RR ने ना उनको रिटेन किया और ना ही वापस खरीदा। वहीं कुलदीप यादव को दिल्ली टीम ने पहले ही रिटेन कर लिया था, लेकिन फैन्स इस फैसले से नाखुश थे और टीम को सोशल मीडिया पर Troll भी किया था। अब देखना होगा की इन दोनों स्पिन गेंदबाजों का अपनी-अपनी टीमों के लिए प्रदर्शन कैसा रहता है।










